फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   30 thousand people were screened, 25 percent were anemic

Faridabad News: 30 हजार लोगों की हुई जांच, 25 फीसदी मिले एनीमिक

Thu, 29 Jun 2023 09:01 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Thu, 29 Jun 2023 09:01 PM IST
विज्ञापन
30 thousand people were screened, 25 percent were anemic
-एनीमिया मुक्त अभियान के तहत 30 हजार लोगों की जांच में 7000 हजार मिले एनीमिक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले में एनीमिया मुक्त अभियान के तहत करीब 30,000 लोगों की जांच में सात हजार लोग एनीमिक (25 फीसदी) पाए गए हैं। विभाग ने ऐसे लोगों को खाने पर ध्यान देने को कहा है। इनमें बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं भी शामिल हैं।

19 जून से जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से 6 दिवसीय एनीमिया मुक्त अभियान के तहत जांच की शुरूआत की गई। शिविर के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा नागरिक अस्पताल, अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और आंगनवाड़ी केंद्रों में लगभग 30 हजार महिलाओं, बच्चों, किशोरों और बुजुर्गों की जांच की गई। जांच के दौरान लगभग 7000 हजार में खून की कमी मिली है। इनमें 600 लोगों (गंभीर श्रेणी) में ज्यादा खून की कमी पाई गई है। लोगों को नागरिक अस्पताल में डॉक्टरों से परामर्श लेने के साथ-साथ आयरन की गोलियां भी दी गई हैं।
विज्ञापन


विभाग की ओर से आयोजित जांच अभियान के दौरान जिन लोगों में खून की कमी पाई गई है, उनका सिविल अस्पताल में नियमित रूप से इलाज चलेगा। स्वास्थ्य विभाग प्रत्येक वर्ष अभियान चलाकर बच्चों, किशोरों व महिलाओं में एनीमिया की जांच करता है, ताकि इन्हें एनीमिक होने से बचाया जा सके। जागरूकता के अभाव में महिलाएं एनीमिया ग्रस्त होती हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अधिकांश गर्भवतियों में खून की कमी है। ऐसे में लोगों को पौष्टिक भोजन तथा देखभाल की जरूरत है। विभाग की ओर से प्रत्येक सीएचसी व पीएचसी पर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
ये है एनीमिया के लक्षण
डॉक्टरों के अनुसार एनीमिया खराब खानपान और जीवनशैली की वजह से हो सकता है। थकान, कमजोरी, त्वचा का पीला होना, दिल की धड़कन का असामान्य होना, सांस लेने में तकलीफ, चक्कर आना, सीने में दर्द, हाथों और पैरों का ठंडा होना, सिरदर्द, कम ब्लड प्रेशर, स्किन का ठंडा पड़ना, सिर, छाती या पैरों में दर्द होना, जीभ में जलन होना समेत एनीमिया के कई लक्षण हैं। ऐसी स्थिति में डॉक्टरों से संपर्क करें।

---------
अधिकारी से बातचीत
पूरे जिले में एनीमिया मुक्त अभियान चलाया गया है। जहां भी एनीमिया के रोगी मिले, उन्हें आयरन की गोलियां देकर स्वास्थ्य केंद्रों में जांच के लिए भेजा गया। इस दौरान प्रयास किया गया कि अधिक से अधिक लोगों की जांच की जाए।
- डॉ. रचना मिश्रा, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी, बीके अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed