फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   30 percent seats will be reserved for girls in the residential sports academy.

Faridabad News: आवासीय खेल अकादमी में लड़कियों के लिए 30 प्रतिशत सीटें होंगी सुरक्षित

Wed, 01 Nov 2023 11:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Nov 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
30 percent seats will be reserved for girls in the residential sports academy.
- 13 सरकारी और वित्तीय सहायता प्राप्त कॉलेजों में नए सत्र से आवासीय खेल अकादमी होगी शुरू
विज्ञापन


अवध किशोर
फरीदाबाद। उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से महिलाओं की खेल में रुचि को बढ़ावा देने की तैयारी की जा रही है। स्मार्ट सिटी सहित प्रदेश के विभिन्न कॉलेजों में अगले सत्र से खेल अकादमी शुरू करने का निर्णय लिया गया है। महिला खिलाड़ियों के लिए 30 फीसदी आवासीय खेल अकादमी में जगह सुरक्षित रखी जाएगी।
योजना के अनुसार अगले सत्र से जिले के पंडित नेहरू कॉलेज, राजकीय महिला कॉलेज, खेड़ी गुजराना राजकीय कॉलेज सहित 13 सरकारी और वित्तीय सहायता कॉलेजों में शुरू कर दिया दिया जाएगा। इन कॉलेजों की 17 से 23 वर्ष की खिलाड़ियों को उनके रुचि के अनुसार पहचान कर उन्हें संबंधित कोच के देखरेख में प्रशिक्षित किया जाएगा। जिससे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर में बेहतर प्रदर्शन कर सकें।
विज्ञापन

कॉलेजों में खेल अकादमी व सेल के माध्यम से खिलाड़ियों का तैयार करने का निर्णय लिया गया है। कॉलेज स्तर पर खिलाड़ियों की पहचान कर उन्हें दाखिला दिया जाएगा। इनका चयन पिछले प्रदर्शन और योग्यता के आधार पर होगी। इसमें खिलाड़ियों को भोजन, आवास, खेल किट, कोचिंग दी जाएंगी। खिलाड़ियों को वजीफा भी देंगे। खिलाड़ियों को ग्रेडेशन पॉलिसी के अनुसार इनके खेल प्रमाण पत्रों के आधार पर ग्रेडेशन भी मिलेगा, जिससे उन्हें सरकारी नौकरी में लाभ मिल सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन







महत्वपूर्ण बातें

- शारीरिक शिक्षा व खेल को पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा।

- कॉलेज में मैदान के लिए कम से कम 5 एकड़ जमीन उपलब्ध हो।

- प्रत्येक कॉलेज में 1 जिम, 1 योग केंद्र, 5 आउटडोर खेलों का मैदान होगा।

- प्रशिक्षित शारीरिक शिक्षा एवं खेल शिक्षकों की भर्ती की जाएगी।

- 500 छात्र संख्या वाले कॉलेज में तीन खेलों में हिस्सा लेना होगा। दो टीम इवेंट और एक व्यक्तिगत इवेंट शामिल।

- 501 से 1000 तक छात्र संख्या वाले कॉलेज की ओर से इंटर कॉलेज प्रतियोगिताओं में कम से कम पांच खेलों को करना होगा शामिल।

- 1001 से 2000 तक छात्र संख्या वाले कॉलेजों को इंटर कॉलेज स्तरीय प्रतियोगिताओं में कम से कम छह खेलों में शामिल होना होगा।

---





लड़कियों पर होगा विशेष ध्यान

विभाग की ओर से बेहतरीन खिलाड़ियों को तैयार करने के लिए रणनीति तैयार की गई है। लड़कियों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसे अगले सत्र से शुरू करने की योजना है।
- बलवीर दहिया, राजकीय महिला कॉलेज खेल प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed