फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   30 mm of rain exposed the flaws in the drainage system.

Faridabad News: 30 मिमी बारिश ने जल निकासी व्यवस्था की खोली पोल

Tue, 21 Jul 2026 10:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
30 mm of rain exposed the flaws in the drainage system.
रेलवे रोड  ।संवाद
हुडा सेक्टर सहित प्रमुख सरकारी कार्यालयों में भरा पानी, लोगों को करना पड़ा परेशानी का सामना
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

पलवल। बारिश ने एक बार फिर शहर की बदहाल जल निकासी व्यवस्था को उजागर कर दिया। सोमवार रात से शुरू हुई बारिश मंगलवार सुबह तक जारी रही। करीब 30 मिमी वर्षा के बाद शहर के प्रमुख सरकारी परिसरों में पानी भरा दिखाई दिया, जिससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

रेलवे रोड, जिला नागरिक अस्पताल परिसर में बना पुलिस बूथ, बस स्टैंड परिसर, डीएमसी कार्यालय, लघु सचिवालय के मुख्य द्वार तथा एनएच-19 पर बस स्टैंड से आगरा चौक जाने वाले मार्ग पर जलभराव दिखाई दिया। वहीं पृथला औद्योगिक क्षेत्र में पृथला से दूधोला जाने वाला मार्ग भी पानी में डूब गया, जिससे कर्मचारियों, उद्योगों में आने-जाने वाले लोगों और वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

-
हुडा सेक्टर भी जलभराव से अछूता नहीं रहा

शहर का सबसे पॉश इलाका माने जाने वाला हुडा सेक्टर भी जलभराव से अछूता नहीं रहा। सेक्टर की सड़कों पर पानी भर गया, जबकि जिले के पूर्व विधायक के आवास के सामने भी सड़क पर जलभराव देखने को मिला। इससे साफ है कि शहर का कोई भी क्षेत्र जल निकासी की समस्या से सुरक्षित नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
लोगों को करना पड़ा परेशानी का सामना

बारिश के बाद शहर में हुए जलभराव के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर राहगीरों को घुटनों तक भरे पानी में पैदल होकर गुजरते देखा गया। रेलवे रोड पर स्टेशन से बस स्टैंड की ओर जाने वाले मार्ग पर एक दिव्यांग व्यक्ति भी पानी के बीच से गुजरने को मजबूर दिखा। वहीं स्कूली छात्र-छात्राएं, बुजुर्ग, महिलाएं और दुपहिया वाहन चालक भी जलभराव के बीच जोखिम उठाकर अपने गंतव्य तक पहुंचते नजर आए।
---
लोगों से बातचीत

हर वर्ष बरसात में शहर की यही तस्वीर सामने आती है। नालों की समय पर सफाई और जल निकासी की स्थायी व्यवस्था नहीं होने के कारण कुछ घंटों की बारिश में ही सड़कें तालाब बन जाती हैं।-भारत भूषण, रसूलपुर चौक


शिव विहार कॉलोनी में बारिश के बाद इतना जलभराव हो गया कि लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया। कॉलोनी की गलियां और सड़कें पानी में डूब गईं, जिससे आने-जाने में परेशानी हुई। - महेश सिंह, शिव विहार कॉलोनी


बारिश के दौरान जलभराव की समस्या से शहर के उद्योगों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। औद्योगिक क्षेत्रों की सड़कों पर पानी भरने से मालवाहक और अन्य वाहन खराब हो रहे हैं। कई जगह कर्मचारियों को समय पर फैक्ट्रियों तक पहुंचने में दिक्कत होती है, जिससे उत्पादन भी प्रभावित होता है। - राजीव मेहरा, उपाध्यक्ष, पलवल इंडस्ट्रियल एसोसिएशन


--
वर्जन
नगर परिषद की ओर से शहर में जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए पूरी व्यवस्था की गई है। मंगलवार सुबह से ही शहर के विभिन्न प्रभावित क्षेत्रों में आठ ट्रैक्टर-माउंटेड पंप मशीनें लगाकर लगातार पानी निकासी का कार्य कराया जा रहा है। इसके अलावा आलापुर चौक से सब्जी मंडी मार्ग पर दो अतिरिक्त पंप मशीनें तैनात की गई हैं। नगर परिषद की टीमें लगातार फील्ड में मौजूद हैं और शिकायत मिलते ही तुरंत कार्रवाई की जा रही है।- कौशल तंवर, जेई, नगर परिषद, पलवल

रेलवे रोड  ।संवाद

रेलवे रोड  ।संवाद

रेलवे रोड  ।संवाद

रेलवे रोड  ।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed