{"_id":"6248833ff63f114162793c1f","slug":"30-mld-water-supply-increased-in-corporation-area-fmd-is-repairing-old-lines-of-reniwell-faridabad-news-noi6406546167","type":"story","status":"publish","title_hn":"निगम क्षेत्र में 30 एमएलडी पानी की आपूर्ति बढ़ी, रेनीवेल की पुरानी लाइनों को दुरुस्त करा रहा है एफएमडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निगम क्षेत्र में 30 एमएलडी पानी की आपूर्ति बढ़ी, रेनीवेल की पुरानी लाइनों को दुरुस्त करा रहा है एफएमडी
विज्ञापन
फरीदाबाद। महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) ने गर्मी को देखते हुए निगम क्षेत्र में 30 एमएलडी पानी की आपूर्ति बढ़ा दी है। साथ ही रेनीवेल की पुरानी लाइनों को जरूरत के अनुसार ठीक कराया जा रहा है, जिससे पानी निर्बाध रूप से बूस्टरों तक पहुंचाया जा सके।
गर्मियों में शहर में पानी का गंभीर संकट उत्पन्न हो जाता है। इससे लोगों को परेशानी होती है और टैंकरों की मदद लेनी पड़ती है। कई बार लोग सड़क पर उतर जाते हैं। ऐसे में एफएमडीए और निगम पानी की सप्लाई को बेहतर करने में लगे हुए हैं। फरीदाबाद शहर में पानी की सप्लाई रेनीवेल के जरिये होती है। कई साल पुरानी लाइनों में लीकेज व अन्य कारणों से सप्लाई प्रभावित होती है। पहले रेनीवेल और बूस्टर समेत पूरी पानी की जिम्मेदारी नगर निगम के पास थी, लेकिन अब एफएमडीए के पास रेनीवेल की जिम्मेदारी है। ऐसे में एफएमडीए ने पुरानी लाइनों को ठीक कराया है। साथ ही रेनीवेल में सुधार कर पानी की क्षमता को बढ़ाया है। अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल 30 एमएलडी पानी बढ़ाया गया है। उनका कहना है कि पुरानी लाइनों को देखते हुए ज्यादा पानी नहीं छोड़ा जा रहा है। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में करीब 22 रेनीवेल लगे हुए हैं। एक अनुमान के अनुसार, प्रत्येक रेनीवेल से औसतन 10 एमएलडी पानी की आपूर्ति होनी चाहिए। अधिकारियों के अनुसार, शहर में करीब 450 एमएलडी पानी की जरूरत है, लेकिन 325 एमएलडी ही पेयजल की आपूर्ति हो पा रही है। 125 एमएलडी पानी की कमी को दूर करने का प्रयास जारी है। इसके लिए 12 रेनीवेल लगाए जाने हैं। साथ ही जगह-जगह ट्यूबवेलों को ठीक कराने के साथ नए भी लगवाए गए हैं। करीब नए 70 ट्यूबवेल ठीक/नए लगवाए जा रहे हैं।
टैंकर का इंतजाम करने के निर्देश
नगर निगम के अधीक्षण अभियंता ओमबीर सिंह ने बताया कि पानी को लेकर सभी कार्यकारी अभियंताओं को टैंकर का भी इंतजाम करने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि निगम क्षेत्र में कई ट्यूबवेल लगाए गए हैं। इससे पानी में सुधार हुआ है। एफएमडीए ने भी हाल में 30 एमएलडी पानी बढ़ाया है। सिंह ने बताया कि इसे लेकर सभी कदम उठाने को निर्देश है।
विज्ञापन
गर्मी को देखते हुए 30 एमएलडी पानी की सप्लाई बढ़ाई गई है। पानी की कमी को दूर करने के लिए स्थायी इंतजाम अलग से किए जा रहे हैं। इस पर करीब 220 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
- एनडी वशिष्ठ, मुख्य अभियंता, एफएमडीए