{"_id":"6419e42371841791dc0a3fb4","slug":"3-year-old-khushis-condition-critical-ongoing-treatment-faridabad-news-c-1-1-364214-2023-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: 3 वर्षीय खुशी की हालत गंभीर, चल रहा इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: 3 वर्षीय खुशी की हालत गंभीर, चल रहा इलाज
विज्ञापन
कुत्तों के हमले में घायल हुई थी
संवाद न्यूज एजेंसी।
फरीदाबाद। कुत्ते के हमले में जख्मी 3 वर्षीय बच्ची का उपचार दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल में चल रहा है। परिजनों के मुताबिक बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है।
शनिवार और रविवार को शहर में लावारिस कुत्तों के हमले के दो मामले सामने आए। सेक्टर 70 स्थित आगमन सोसाइटी में 7 वर्षीय श्रेयांश पर लावारिस कुत्ते ने हमला कर दिया। जिससे बच्चे के मुंह और नाक से खून निकलने लगा। परिजन डॉक्टर के पास ले गये। फिलहाल श्रीयांस ठीक है। लोगों ने लावारिस कुत्तों को लेकर निगम से व्यवस्था बनाने की मांग की है। बढ़ते मामलों को देखकर लोगों में भय का माहौल है।
राजीव कॉलोनी निवासी मुकेश ने बताया कि रविवार देर रात उसकी तीन वर्षीय बेटी गली में खेल रही थी। तभी अचानक कुत्तों ने उसपर हमला कर दिया। बच्ची की गंभीर हालात को देखते हुए उसे नागरिक अस्पताल लेकर गए। डॉक्टरों ने दिल्ली के लिए रेफर कर दिया। यहां इलाज चल रहा है। अभी हालत गंभीर बनी हुई है।