फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   3 people killed in road accidents

Faridabad News: सड़क हादसों में 3 लोगों की मौत

Mon, 26 Oct 2026 12:45 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
3 people killed in road accidents
तीनों हादसों में प्राथमिकी दर्ज, कैंटर के पंजीकरण नंबर से मालिक का पता लगा रही पुलिस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। शहर में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की जान चली गई। इनमें नेशनल हाईवे-2 पर एनएचपीसी फ्लाईओवर के पास एक साइकिल सवार, बाइक राइड पर निकला एक युवक और पिकअप का हेल्पर शामिल हैं। ये हादसे शनिवार रात और रविवार सुबह हुए। पुलिस ने तीनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पहला हादसा शनिवार रात करीब 7:30 बजे नेशनल हाईवे-2 पर एनएचपीसी फ्लाईओवर पर हुआ। यहां 42 वर्षीय रामवीर को तेज रफ्तार कैंटर ने टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। रामवीर मेवला महाराजपुर स्थित एक कंपनी की कैंटीन में खाना बनाने का काम करते थे और ड्यूटी से घर लौट रहे थे। टक्कर के बाद उनकी साइकिल कैंटर में फंस गई और चालक उसे सराय टोल प्लाजा तक घसीटता ले गया। वाहन चालकों ने पीछा कर कैंटर को रुकवाया, लेकिन चालक वाहन छोड़कर भाग गया। गुस्साए लोगों ने कैंटर पर पथराव कर उसके शीशे तोड़ दिए। सराय थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और शव को बीके अस्पताल के शवगृह में रखवाया। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। रामवीर उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के रहने वाले थे और दो बच्चों के पिता थे। उनके भाई राजेंद्र की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

बाइक राइड पर निकले युवक की मौत
दूसरा हादसा रविवार सुबह गाजीपुर रोड स्थित उत्तम नगर निवासी 21 वर्षीय राजीव उर्फ बिट्टू के साथ हुआ। वह दोस्तों के साथ बाइक राइड पर निकला था, सुबह करीब 6 बजे बिजली के खंभे से टकराने से गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे से पहले राजीव अपने दोस्तों से आगे निकल गया था। उसके साथी जब मौके पर पहुंचे तो वह सड़क पर घायल पड़ा था। दोस्त उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। राजीव एक निजी कंपनी में नौकरी करता था और तीन बहनों का इकलौता भाई था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिकअप की टक्कर से हेल्पर की जान गई
तीसरा हादसा शनिवार देर रात एनएचपीसी चौक के पास सर्विस रोड पर हुआ। यहां एक पिकअप गाड़ी सड़क किनारे खड़े कैंटर से टकरा गई। इस टक्कर में पिकअप सवार हेल्पर सुहान गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत बीके अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सुहान मूलरूप से उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले का रहने वाला था और माल छोड़ने फरीदाबाद आया था। पुलिस ने शव को बीके अस्पताल के शवगृह में रखवाकर परिजनों को सूचना दे दी है।

पुलिस कर रही फरार चालकों की तलाश
पुलिस ने तीनों सड़क हादसों में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने इसकी पुष्टि की है। रामवीर के मामले में पुलिस कैंटर के पंजीकरण नंबर से मालिक का पता लगा रही है। साथ ही फरार चालक की तलाश भी जारी है। राजीव की मौत के मामले में अज्ञात वाहन चालक की तलाश की जा रही है। सुहान की मौत के मामले में भी जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed