फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   3 new corona patients found, total number reaches 52

Faridabad News: कोरोना के 3 नए मरीज मिले, 52 हुई कुल संख्या

Sun, 08 Jun 2025 12:32 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jun 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
3 new corona patients found, total number reaches 52
फरीदाबाद। जिले में शनिवार को स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना के 3 नए मामलों की पुष्टि की है। अब शहर में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 52 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार शनिवार को सेक्टर - 45 में 70 वर्षीय पुरुष, बल्लभगढ़ में 53 वर्षीय महिला और जवाहर कालोनी में 30 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित पाए गए। वहीं, गुरुग्राम में 10 नए मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक मरीजों को खांसी, जुकाम और बुखार की शिकायत थी जिसके बाद उन्होंने निजी अस्पताल जाकर कोरोना जांच कराई जिसमें तीनों मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों ने मरीजों को चिकित्सकीय निगरानी में रखा हुआ है। वहीं सभी मरीजों के परिजनों की भी कोरोना जांच की जा रही है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने सभी को घर पर रहकर आइसोलेट होने के निर्देश दिए हैं। कोरोना संक्रमितों में ओमिक्रोन वेरिएंट होने के चलते किसी भी मरीज को अस्पताल में भर्ती करने की आवश्यकता नहीं पड़ी है।
विज्ञापन

इसके अलावा बीके अस्पताल में खांसी, जुकाम व सामान्य बुखार वाले मरीजों की भी कोरोना जांच की जा रही है। इसके लिए अलग से फ्लू सेंटर भी बनाया गया है जहां सभी लोग डॉक्टर से परामर्श लेकर कोरोना जांच करा सकते हैं ताकि बाकी लोगों में संक्रमण न फैले। इसके साथ ही सभी लोगों को कोरोना के सुरक्षा निर्देशों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed