फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   3 lakh property units will be searched through mobile app

Faridabad News: मोबाइल ऐप से खोजी जाएंगी 3 लाख प्रॉपर्टी इकाइयां

Thu, 14 Aug 2025 01:12 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
3 lakh property units will be searched through mobile app
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद।
नगर निगम फरीदाबाद के टैक्स विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की ट्रेनिंग मंगलवार को सम्पन्न हुई। ट्रेनिंग का उद्देश्य प्रॉपर्टी आईडी से जुड़ी समस्याओं का त्वरित समाधान, टैक्स वसूली में पारदर्शिता और ऑनलाइन सेवाओं में सुधार करना था। अतिरिक्त आयुक्त सलोनी शर्मा ने बताया कि निगम की आईटी सेल ने अधिकारियों और कर्मचारियों को एनडीसी पोर्टल पर काम करने के नए तरीके सिखाए। इसमें लाल डोरा सर्टिफिकेट, सेल्फ सर्टिफिकेशन, नई प्रॉपर्टी आईडी बनाने और नागरिकों की आपत्तियों को समयबद्ध ढंग से दूर करने के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा के निर्देशानुसार यह ट्रेनिंग सेशन निगम के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित हुआ, जिसमें सभी जोन के क्षेत्रीय कर अधिकारी, चेकर, मेकर और निरीक्षक शामिल हुए। आईटी सेल ने प्रतिभागियों को विभिन्न तकनीकी टिप्स और नए फार्मूले भी बताए।

सलोनी शर्मा ने बताया कि निगम में करीब 3 लाख प्रॉपर्टी इकाइयों के मोबाइल नंबर रिकॉर्ड में दर्ज नहीं हैं। इनका पता लगाने और टैक्स वसूली में तेजी लाने के लिए निगम ने एक मोबाइल एप्लीकेशन विकसित की है, जो प्रॉपर्टी मालिक के घर तक पहुंचने का रास्ता भी दिखाएगी। मौके पर ही प्रॉपर्टी आईडी को दुरुस्त करने की सुविधा भी दी जाएगी।
विज्ञापन


अतिरिक्त आयुक्त ने निर्देश दिए कि नागरिकों की आपत्तियों को जल्द दूर किया जाए, ताकि सभी कार्य तय समय सीमा में पूरे हों और शहरवासियों को बेहतर सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed