{"_id":"612bc4da8ebc3e679d6d0dec","slug":"3-d-artifacts-will-also-be-seen-on-the-upper-parts-of-metro-pillar-faridabad-news-noi6017223148","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेट्रो पिलर का ऊपर का हिस्सा भी 3डी कलाकृतियों से होगा रोशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेट्रो पिलर का ऊपर का हिस्सा भी 3डी कलाकृतियों से होगा रोशन
विज्ञापन
फरीदाबाद। राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों को अब लोक कलाकृतियों के सुंदर दर्शन हो सकेंगे। मेट्रो पिलर्स पर इसकी छटा देखते ही बनेगी। फरीदाबाद स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने मेट्रो पिलर्स के बीच के हिस्से के साथ अब ऊपर के हिस्से पर 3डी लेजर कलाकृति बनाने की योजना तैयार की है। इस योजना पर काम शुरू कर दिया गया है। करीब दो करोड़ रुपये की लागत से 138 पिलर्स के ऊपर पर पेंटिंग बनाई जाएगी। फरीदाबाद स्मार्ट सिटी लिमिटेड की तरफ से मेट्रो पिलर पर थ्रीडी पेंटिंग लगाने का काम किया जा रहा है।
स्मार्ट सिटी के तहत शहर को सुंदर बनाने के लिए कार्य शुरू कर दिया गया है। क्योंकि आगरा मथुरा जाने के लिए लोग इसी हाइवे का इस्तेमाल करते हैं। इस वक्त हाइवे के दोनों तरफ काफी गंदगी है। पहले चरण में शहर का 1276 एकड़ एरिया ही स्मार्ट बनाया जाएगा। इसके अंतर्गत बड़खल मेट्रो स्टेशन, ओल्ड फरीदाबाद मेट्रो स्टेशन और अजरौंदा मेट्रो स्टेशन आते हैं, जिन पर पेंटिंग लगाई जानी हैं।
स्मार्ट सिटी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बड़खल मेट्रो स्टेशन से लेकर अजरौंदा मेट्रो स्टेशन के बीच में 138 मेट्रो पिलरों पर ये कलाकृतियां लगाई जा रही हैं। अब तक करीब 19 पिलर्स पेंटिंग लगा दी गई है। ये पेंटिंग पर्यावरण बचाने, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के संदेश देंगी। इसके साथ मेट्रो पिलर्स का ऊपर का हिस्सा खाली था। अब इस पर भी 3डी पेंटिंग लगाई जाएगी।
विज्ञापन
मेट्रो पिलर्स के ऊपर के हिस्से पर भी 3डी पेंटिंग बनाई जाएंगी। इसकी डिजाइन तैयार कर ली गई है। जल्द ही इस पर काम शुरू कर दिया जाएगा।
- डॉ. गरिमा मित्तल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, फरीदाबाद स्मार्ट सिटी