{"_id":"66d7542a75992f4b9c062a22","slug":"3-cases-of-dengue-reported-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-30163-2024-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: डेंगू के 3 मामले आए सामने, नगर निगम करवा रहा फॉगिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: डेंगू के 3 मामले आए सामने, नगर निगम करवा रहा फॉगिंग
Tue, 03 Sep 2024 11:53 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
Updated Tue, 03 Sep 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। बारिश के बाद से जिले में डेंगू के मरीज दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। मंगलवार को तीन और नए मामलों की पुष्टि हुई है। अब यह संख्या बढ़कर 24 हो गई है। इसमें से छह मरीज बाहर जिले के हैं जो फरीदाबाद के निजी अस्पताल में अपना उपचार करवाने के लिए आए थे। वहीं मलेरिया के मरीजों की संख्या 11 है।
उप चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामभगत ने बताया कि बरसात के बाद से मरीजों की संख्या में इजाफा हो चुका है। मंगलवार को डेंगू के तीन नए मरीज सामने आए हैं। जोकि ग्रेटर फरीदाबाद स्थित सेक्टर 76, सेक्टर 70 और सेक्टर 21 का है। सभी का उपचार घर पर चला रहा है। अब यह संख्या 24 तक पहुंच गई है। इसमें 18 मरीज फरीदाबाद जिले के हैं। वहीं, अन्य 6 दूसरे जिले के हैं। इन सभी मरीजों को उपचार घर पर चल रहा है।
दो लाख लोगों की बनी स्लाइड
उप चिकित्सा अधिकारी डॉ. राम भगत ने बताया कि अब तक जिले के करीब दो लाख लोगों की खून की स्लाइड को बनाया जा चुका है। इसमें से पांच हजार मरीजों की डेंगू की जांच की है। जिस क्षेत्र में डेंगू के मरीज पाए जा रहे हैं, वहां पर टीम की ओर से एंटी लार्वा छोड़ा जा रहा है। वहीं उनको जागरूक किया जा रहा है कि पानी को जमा ना होने दें। कूलर के पानी को भी एक सप्ताह में दो बार साफ करें। इसके अलावा शाम को बच्चों को जब घर से बाहर खेलने के लिए भेजा जाए तो पूरे कपड़े पहनाए जाएं।
विज्ञापन
सीएमओ के आदेश पर पहचाना जाता है संभावित एरिया
सफाई इंस्पेक्टर बिशन तेवतिया ने बताया कि सीएमओ कार्यालय की ओर से डेंगू से संभावित एरिया की सूची भेजी जाती है। उन क्षेत्र में जाकर नगर निगम की ओर से फॉगिंग करवाई जाती है। मंगलवार को उनकी टीम ने एनआईटी 3 नंबर स्थित नेहरू कॉलोनी और एनआईटी एक नंबर स्थित हावड़ा सिंह चौक ऑफिसर कॉलोनी में फॉगिंग करवाई है।
इन बातों का रखें ध्यान
- डेंगू बुखार के लक्षण, संक्रमण के 4-6 दिन बाद दिखते हैं।
- डेंगू के लक्षणों में तेज बुखार, सिरदर्द, मतली, उल्टी, मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द, थकान, आसानी से खरोंच लगना या हल्का खून बहना शामिल हैं।
- डेंगू से बचने के लिए, मच्छरों के काटने से बचना जरूरी है।
- बाहर जाते समय लंबी आस्तीन वाली शर्ट और लंबी पैंट पहनें और उसे मोजे के अंदर डालें।
- घर के अंदर रहते समय एसी का इस्तेमाल करें।
- खिड़की और दरवाजे की जाली सुरक्षित और छेद रहित हो।
- सोने के क्षेत्र में जाली या एसी नहीं है तो मच्छरदानी का इस्तेमाल करें।