{"_id":"6910e493e17957e7200e364c","slug":"3-arrested-for-duping-retired-bank-employee-of-rs-9665-lakh-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-55386-2025-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: सेवानिवृत्त बैंक कर्मचारी से 96.65 लाख की ठगी के मामले में 3 गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: सेवानिवृत्त बैंक कर्मचारी से 96.65 लाख की ठगी के मामले में 3 गिरफ्तार
विज्ञापन
आरोपियों में पति-पत्नी भी शामिल, पत्नी के खाते में आए थे ठगी के 1.5 लाख रुपये
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर सेवानिवृत्त बैंक कर्मचारी से 96.65 लाख रुपये की ठगी के मामले में पति-पत्नी सहित 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सेक्टर 28 निवासी व्यक्ति ने साइबर थाना सेंट्रल में दी शिकायत में बताया कि वह बैंक से सेवानिवृत्त हैं। फेसबुक पर सर्फिंग करते समय उसने शेयर मार्केट में निवेश करने का एक लिंक देखा । जिस पर क्लिक करते ही वह एक व्हॉट्सएप ग्रुप में जुड़ गए। जहां सभी व्यक्ति शेयर मार्केट में हुए मुनाफे के मैसेज ग्रुप में भेज रहे थे। जिस पर शिकायतकर्ता ने निवेश के लिए अपनी सहमति दी।
इसके बाद एक लिंक भेजकर निवेश के लिए उसका खाता खोला गया। जिस पर शिकायतकर्ता ने जनवरी 2024 से मार्च 2024 तक अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिये शेयर मार्केट में कुल 96 लाख 65 हजार रुपये निवेश किये। जिसके बाद उसे कोई पैसा वापस नहीं मिला। शिकायत पर साइबर थाना सेंट्रल में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया। मामले में कार्रवाई करते हुए साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने वर्षा (24), मनीष (29) व अभिजीत (29) निवासी जिला भोपाल मध्य प्रदेश को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि मामले में वर्षा खाताधारक है जिसने अपना खाता पति मनीष को दिया था व मनीष ने खाता आगे अभिजीत को दिया था। वर्षा के खाते में ठगी के 1.5 लाख रुपये आए थे। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।