फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   3 accused arrested in connection with a dhaba brawl

Faridabad News: ढाबे पर मारपीट करने के मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार

Fri, 24 Oct 2025 12:37 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 24 Oct 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
3 accused arrested in connection with a dhaba brawl
सिर मुंडी हालत में आरोपियों को लेकर ढाबे पर पहुंची पुलिस
विज्ञापन

पुलिस ने कहा शिनाख्त के लिए मौके पर ले गए

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। एनआई-1 स्थित अपना भोजनालय ढाबे पर मारपीट करने के मामले में 3 आरोपियों को कोतवाली थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। थाना पुलिस की टीम बृहस्पतिवार दोपहर बाद तीनों आरोपियों को सिर मुंडी हालत में इसी ढाबे पर लेकर पहुंची। इस दौरान लोगों ने पुलिस की कार्रवाई देखकर कहा कि आरोपियों का इस तरह जुलूस निकालना सराहनीय कदम है और इससे इनके हौंसले पस्त होंगे। वहीं पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने कहा कि पुलिस ने आरोपियों का जुलूस नहीं निकाला बल्कि मौके पर ले जाकर जगह की शिनाख्त कराई गई जो जांच की प्रक्रिया का हिस्सा है।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में जीवन नगर पार्ट टू गोच्छी के रहने वाले मनीष, आनंद उर्फ सन्नी व गुंजेश शामिल हैं। आरोपियों से शुरुआती पूछताछ में सामने आया कि 20 अक्तूबर को आरोपी मनीष अपने साथी आनंद उर्फ सन्नी व एक अन्य के साथ एक्सयूवी गाड़ी में अपना भोजनालय ढाबे पर आये थे। खाना पैक करवाने के बाद मनीष ने ऑनलाइन पेमेंट के लिये ढाबे के कर्मचारी से स्कैनर को गाड़ी के पास लाने को कहा। ढाबा कर्मचारी ने स्कैनर को गाड़ी के पास लाने से मना कर दिया। इस पर उनकी आपस में कहासुनी हो गई, फिर मनीष वहां से अपने अन्य साथियों के साथ चला गया। बाद में आरोपी 2 गाड़ियों में देर रात 3 बजे फिर से ढाबे पर गए और मारपीट व तोड़-फोड़ कर वहां से भाग गए।
विज्ञापन


पुलिस ने वारदात में प्रयोग डंडे व एक्सयूवी गाड़ी बरामद कर ली है। मनीष की मेटल पार्ट्स की वर्कशाप है, सन्नी दूध का काम करता है, वहीं गुंजेश, मनीष के पास ही किराये पर रहता है। आरोपी मनीष व गुंजेश को जेल भेजा गया है वहीं आरोपी सन्नी की जमानत मंजूर हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह वारदात 20 अक्तूबर की देर रात हुई थी। धीरज भाटिया ने मामले में पुलिस को शिकायत दी कि रात को युवकों ने उनके ढाबे पर तोड़-फोड़ व मारपीट की। मनीष नामक एक युवक पर ये आरोप लगाया गया। शिकायत में कहा गया कि कहासुनी के बाद आरोपी अपने साथियों को लेकर वहां आया और वारदात की। कोतवाली थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर अब तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed