फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   29.45 lakh rupees were cheated by giving false promises of profit on investment in stock market

Faridabad News: शेयर बाजार में निवेश पर मुनाफे का झांसा देकर 29.45 लाख रुपये ठगे

Tue, 20 May 2025 12:25 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 20 May 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
29.45 lakh rupees were cheated by giving false promises of profit on investment in stock market
व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़कर दिया वारदात को अंजाम, एफआईआर दर्ज
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। शेयर बाजार में निवेश पर मुनाफे का झांसा देकर एक व्यक्ति से 29.45 हजार रुपये ठग लिए गए। आरोपियों ने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़कर टिप्स दिए और फिर एक अन्य नंबर पर संपर्क कराकर एप इंस्टाल करा निवेश कराने लगे। निवेश करने के बाद आरोपियों ने न तो मुनाफा दिया और न ही निवेश किए गए रुपये ही वापस दिए। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि साइबर क्राइम थाना सेंट्रल पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है।

ठगी के लेकर पुलिस को यह शिकायत सेक्टर-86 एरिया की सोसाइटी के रहने वाले दिनेश चंद्रा ने दी है। इनका कहना है कि कुछ दिन पहले इन्हें व्हाट्सएप पर धनी ग्रोथ क्लब नाम से बने ग्रुप में जोड़ा गया। ग्रुप में जुड़े लोगों को ट्रेडिंग में रुपये लगाकर मुनाफा कमाने के लिए कहा जा रहा था। एक नंबर देकर रुपये कमाने के लिए व्हाट्सएप मैसेज पर बात करने को कहा गया। दिनेश ने भी उस नंबर पर व्हाट्सएप मैसेज कर बातचीत शुरू की। आरोपी ने धनी एप इंस्टाल कराया। उनके कहने पर 22 दिन के दौरान अपने खाते से 29.45 लाख रुपये निवेश कर दिए। बाद में न तो कोई मुनाफा मिला और न ही रुपये ही वापस मिले। मामले में साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम ने एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन


टेलीग्राम पर प्रीपेड टास्क के बहाने ठगी
टेलीग्राम पर प्रीपेड टास्क में निवेश पर मुनाफे का झांसा देकर व्यक्ति से 3 लाख 2 हजार रुपये ठग लिए गए। तिलपत एरिया के रहने वाले रामभूल शर्मा ने शिकायत पुलिस को दी है। एक मोबाइल इनका बेटा प्रयोग करता है। कुछ दिन पहले उस नंबर पर व्हाट्सएप मैसेज में लिंक आया। जिसमें टास्क पूरे कर घर बैठे कमाई का ऑफर दिया हुआ था। इनके बेटे ने लिंक पर क्लिक किया तो बाद में टेलीग्राम पर जोड़ा गया। फिर प्रीपेड टास्क के बहाने आरोपी रुपये निवेश कराते रहे लेकिन रिफंड नहीं दिया। मामले में साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम ने एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed