फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   29 nursing staff working in the district hospital relieved, system will be affected

Faridabad News: जिला अस्पताल में कार्यरत 29 नर्सिंग स्टॉफ रिलीव, व्यवस्था होगी प्रभावित

Mon, 18 Dec 2023 11:16 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 18 Dec 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
29 nursing staff working in the district hospital relieved, system will be affected
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। बीके नागरिक अस्पताल में प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत श्री अटल बिहारी मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने अपने सभी नर्सिंग स्टाफ को वापस बुला लिया है। इसके चलते अब बीके नागरिक जिला अस्पताल की नर्सिंग व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। 29 स्टॉफ सदस्यों के चले जाने से अस्पताल एक बार फिर से स्टाफ नर्स की कमी से जूझता दिखाई दे सकता है। प्रधान चिकित्सा अधिकारी की ओर से इन सभी स्टाफ नर्स को रिलीव कर दिया गया है।


श्रीअटल बिहारी मेडिकल कॉलेज की 100 से अधिक स्टाफ नर्स को कोरोना काल में जिला अस्पताल में प्रतिनियुक्ति पर लगाया गया था। इनके आने से अस्पताल प्रबंधन कोरोना के रोगियों को बेहतर उपचार सुविधा देने में सफल हो पाया था। अब जल्द ही श्री अटल बिहारी मेडिकल काॅलेज को शुरू कर दिया जाएगा। मेडिकल काॅलेज में ओपीडी सेवाएं काफी समय पहले शुरू हो गई हैं और मेडिकल कॉलेज की स्वीकृति के लिए सभी विभागों को स्थापित करने का कार्य भी लगभग पूरा हो गया है। अब कभी एमसीआई की टीम कॉलेज परिसर के निरीक्षण करने आ सकती है। इसके चलते कॉलेज प्रबंधन ने अपने सभी नर्सिंग स्टाफ को वापस बुला लिया है।
विज्ञापन


नर्सिंग स्टाफ की कमी से बढ़ेगा काम का बोझ
बादशाह खान अस्पताल कई वर्षों से नर्सिंग की कमी चल रही है। नर्सिंग अधिकारियों के मुताबिक हालांकि पहले से ही अस्पताल में नर्सिंग स्टॉफ की कमी है। अटल बिहारी मेडिकल कॉलेज की नर्स सदस्याओं के जाने के बाद मौजूदा कर्मचारियों पर काम का बोझ बढ़ना स्वाभाविक है। 200 बेड वाले जिला अस्पताल का कार्यभार संभालने के लिए 10 नर्सिंग अधिकारी और 90 स्टाफ नर्स की आवश्यकता है। इनमें से छह नर्सिंग अधिकारी हैं, जबकि 40 स्टॉफ नर्स कार्यरत है। इतने कम स्टाफ ने स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को बनाए रखना अस्पताल प्रबंधन के सामने एक बड़ी चुनौती होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




सभी स्टाफ नर्स को रिलीव कर दिया है। इसके अलावा प्रदेश सरकार को भी नर्सिंग की कमी से अवगत करा दिया है। नए स्टाफ के आने तक प्रयास करेंगे कि सीमित संसाधनों में ही मरीजों को बेहतर नर्सिंग सुविधा दी जाए।

- डाॅ. सविता यादव, प्रधान चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed