फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   29 girls and 36 boys selected for state level roller skating competition

Faridabad News: राज्य स्तरीय रोलर स्केटिंग के लिए 29 लड़कियां व 36 लड़कों का चयन

Fri, 31 Oct 2025 01:00 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 31 Oct 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
29 girls and 36 boys selected for state level roller skating competition
- 5 नवंबर से पंचकूला में दम दिखाएंगे खिलाड़ी, आरएसएएफ ने जारी की सूची
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। पंचकूला में 5 नवंबर से शुरू हो रहे रोलर स्केटिंग एसोसिएशन ऑफ हरियाणा (आरएसएएच) के राज्य स्तरीय खेलों के लिए रोलर स्केटिंग एसोसिएशन ऑफ फरीदाबाद (आरएसएएफ) ने चयनित 65 खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी। इनमें 29 लड़कियां और 36 लड़के शामिल हैं। प्रतियोगिता में क्वॉड और इनलाइन के मुकाबले होंगे।

फरीदाबाद के लिए चयनित माइनस 6 से प्लस 18 वर्ष के बालिका वर्ग के इनलाइन में अंडर-6 आयुवर्ग में श्रद्धा सिंह और दिविशा मदान होंगी। वहीं 6-8 आयुवर्ग में शिवानी, वाची और समायरा शामिल होंगी। 8 से 10 वर्ष के आयुवर्ग में गायू भारद्वाज, प्राची और शन्वी रहेंगी। 10-12 आयुवर्ग में शार्वी, अवनी और रेहांशी शामिल होंगी। इसके अलावा 12-15 आयुवर्ग में मायरा सिक्का, समृद्धि और संस्कृति हैं।
विज्ञापन


वहीं 18 वर्ष के अधिक आयुवर्ग में असावरी है। इसके अलावा क्वॉड में अंडर-6 में प्रान्वी और रिदिम हैं। 6-8 आयुवर्ग में कृष्ति राणा, सायशा और अबीरा है। 8-10 में अमाया विश्वास, परिधि कुमारी और भूमि हैं। 10-12 में सियोना, प्रन्या और चेतना हैं। 12-15 में निष्ठा, सान्वी और श्रीजा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बालकों में इनलाइन वर्ग में अंडर-6 में कियान बत्रा होंगे। 6-8 में निवान केदिया, कार्तिक और विहान चतुर्वेदी होंगे। 8-10 में तनाया ध्रुव और साश्वत होंगे। 10-12 में आरूष, गुणमय और नील शामिल होंगे। 12-15 में चिराग, सूप्रतीक, विहान और वंश होंगे। वहीं इनलाइन में अंडर-6 में युवान, अदनान और समवीर होंगे।


6-8 में सक्षम, अयांश और सिद्दांत रहेंगे। 8-10 में अद्विक, अद्वित और गुरमहर सिंह शामिल होंगे। 10-12 में साईं, गर्वित और दशमीत शामिल हैं। 12-15 में अबीर गोयल, सतादीप और आहिल चंदर होंगे। 15-18 में दक्ष, लक्ष्य और अनंत हैं। वहीं 18 से अधिक आयुवर्ग में भविष्य और अजय सिंह जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

वर्जन


चयनित होकर बहुत अच्छा लग रहा है। पंचकूला में भी अच्छा प्रदर्शन करने पर निगाहें रहेंगी।- गायू भारद्वाज, स्केटिंग खिलाड़ी


ट्रायल मुकाबलों में 2 स्वर्ण जीते थे। अब पंचकूला में मुख्य मुकाबलों में भी वैसा ही प्रदर्शन करूंगी।-सियोना, स्केटिंग खिलाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article