{"_id":"667ebfa5fa048090290339ef","slug":"280-participants-took-part-in-badminton-and-table-tennis-competition-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-26759-2024-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: बैडमिंटन और टेबल टेनिस प्रतियोगिता में 280 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: बैडमिंटन और टेबल टेनिस प्रतियोगिता में 280 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा
विज्ञापन
- डॉ. अमित भल्ला व शौर्य भल्ला की जोड़ी ने शिवेन व संदीप की जोड़ी को हराया
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-14 स्थित मानव रचना स्पोर्ट्स अकादमी में दो दिवसीय इंटर फैकल्टी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान बैडमिंटन और टीटी के मुकाबले हुए। इसमें विभिन्न संकाय के करीब 280 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी अगले चरण में हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता के युगल मुकाबले में डॉ. अमित भल्ला व शौर्य भल्ला की जोड़ी ने शिवेन व संदीप की जोड़ी को 15-5, 15-7 से हराया।
एक अन्य मुकाबले में लिबिन व डॉ. नितिन की जोड़ी ने विपिन व निखिल की जोड़ी को 11-5,11-7 से, विवेक व वरुण की जोड़ी ने मोहित व राकेश को हराया 11-6,11-9 से हराया। शिवेन व संदीप की जोड़ी अंकुर व शक्ति को 11-4, 11-2 से हराकर अगले चरण में प्रवेश कर गई। वहीं, महिलाओं के एकल स्पर्धा में मेघना ने पूजा को 11-4,11-7 से कृतिका ने ईशा गांधी को 11-8,11-6 हराया। मानवी ने ऐना चावला को 11-8,11-7 से हराया हराया। पुरुष के एकल मुकाबले में जोगेन्दर शर्मा ने क्षितिज को 11-7, 11-9 से हराया, जबकि डॉ. नितिन ने लकी को 11-8,11-9 से नीरज ने अर्नव को 11-9,11-7 से हराया। टेबल टेनिस के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में एकता आर्य ने मानसी को 2-1 से हराया। बबीता ने अक्षिता को 2-1 से, सोनू डागर नुपूर को 2-0 को हराकर अगले चरण में प्रवेश कर गईं। पुरुषों के डबल मुकाबले में सरकार तलवार और नरेश ग्रोवर की जोड़ी ने शिखिल व सोहेल को 2-1 से हराया। महिलाओं के एकल मुकाबले में सुमन सिहाग ने लक्ष्मी को 2-0 से हराया, जबकि कलम यादव ने अनामिका को 2-1 को और सरिता ने संगीता को 2-1 से हराया।