फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   28 lakhs recovered from bank agent by threatening to implicate him in a false rape case

Faridabad News: दुष्कर्म के झूठे केस में फंसाने की धमकी बैंक एजेंट से वसूले 28 लाख

Thu, 25 Apr 2024 11:02 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2024 11:02 PM IST
विज्ञापन
28 lakhs recovered from bank agent by threatening to implicate him in a false rape case
पीड़ित की शिकायत पर महिला व उसके प्रेमी के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। दुष्कर्म के झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर बैंक एजेंट से 28 लाख रुपये ऐंठ लिए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर एक महिला व उसके प्रेमी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

सेक्टर-84 निवासी बैंक एजेंट ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि जनवरी 2022 में सोशल मीडिया पर उसकी जान पहचान नेहा नाम की महिला से हुई। महिला ने उस समय तसवी के नाम से आईडी बना रखी थी। इंटरनेट पर बातचीत के दौरान महिला ने उसका मोबाइल नंबर ले लिया। आरोप है कि इसके बाद से नेहा ने बैंक एजेंट से मिलने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। कुछ माह बाद दोनों गाजियाबाद के महागुन मेट्रो माल में मिले। इसके बाद नेहा ने उससे छह हजार रुपये मांगे। दोनों कई बार बाहर घूमने भी गए। आरोप है कि नेहा ने अपनी मां के कैंसर के इलाज के लिए बैंक एजेंट से ढाई लाख रुपये मांगे। मना करने पर नेहा ने अपने हाथ की नस काटकर फोटो भेज दिए। महिला ने उसे डराया कि पैसे नहीं मिले तो वह आत्महत्या कर लेगी। वह पुलिस केस में फंस जाएगा। बैंक एजेंट ने नेहा के खाते में डेढ़ लाख रुपये जमा करा दिए। कुछ दिन तक शांत रहने के बाद महिला के फोन से सुधांशु जग्गी नाम के युवक ने फोन किया। जग्गी ने कहा कि तुमने नेहा के साथ गलत काम किया है। तुम्हारे खिलाफ केस दर्ज करवाया जा रहा है। बचना चाहते हो तो एक लाख रुपये दे दो। पीड़ित ने आरोपी के बताए खाते में 96 हजार रुपये दे दिए। धीरे-धीरे कर आरोपी बैंक एजेंट से करीब 28 लाख रुपये ऐंठ चुके हैं। परेशान होकर उसने पुलिस को मामले की शिकायत दी। थाना बीपीटीपी प्रभारी श्री भगवान ने बताया कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed