फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   27 arrested in a week for cyber fraud

Faridabad News: एक सप्ताह में साइबर ठगी के आरोप में 27 गिरफ्तार

Mon, 11 Aug 2025 12:44 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 11 Aug 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
27 arrested in a week for cyber fraud
- आठ मामलों की जांच करते हुए पकड़े गए आरोपी
विज्ञापन

- 149 शिकायतों के निस्तारण का दावा

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। साइबर ठगी के आठ मामलों की जांच करते हुए बीते एक सप्ताह में पुलिस ने 27 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। इनसे पूछताछ के बाद पुलिस ने 39,61,997 रुपये बरामद किए हैं। आरोपियों से पूछताछ में ठगी की 149 शिकायतों के निस्तारण का भी पुलिस ने दावा किया है। इसके साथ ही 9,61,825 रुपये बैंक खातों में फ्रीज भी कराए गए हैं।

पुलिस उपायुक्त साइबर अभिषेक जोरवल के नेतृत्व में फरीदाबाद पुलिस की साइबर थानों की टीम ने ये कार्रवाई की है। दो से आठ अगस्त के दौरान आरोपियों को काबू किया गया है। इन आठ मामलों में साइबर क्राइम थाना सेंट्रल के तीन, बल्लभगढ़ के तीन और एनआईटी के दो मामले शामिल हैं। पकड़े गए आरोपी अलग-अलग राज्यों के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि साइबर ठगी के मामले में लोगों के द्वारा लालच दिखाना, डर व जागरूक न होना ठगी का कारण है। साइबर अपराधी निवेश में मुनाफे का लालच दिखाकर साइबर ठगी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। इसलिए सावधान रहें और सोशल मीडिया पर प्राप्त होने वाले निवेश संबंधित किसी भी लिंक को ना खोलें। फरीदाबाद पुलिस की आमजन से अपील है कि जागरूक बने और लालच में ना आएं। साइबर ठगी के मामले में तुरंत 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज करें। ऑनलाइन वेबसाइट www.cybercrime.gov.in पर भी शिकायत भेज सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed