फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   2.63 lakh fraud in the name of task and rating

Faridabad News: टास्क और रेटिंग के नाम पर 2.63 लाख की ठगी

Mon, 06 Apr 2026 12:31 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
2.63 lakh fraud in the name of task and rating
अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। साइबर ठगों ने वर्क फ्रॉम होम और रेटिंग टास्क के नाम पर सेक्टर-22 निवासी युवक से ठगी कर ली। युवक से फोन की रेटिंग करने और ट्रेडिंग में निवेश का झांसा देकर जालसाजों ने करीब 2.63 लाख रुपये ले लिए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज किया है।

पीड़ित अंकुश पठानिया ने पुलिस को बताया कि नौ और दस मार्च को उनसे व्हाट्सएप और टेलीग्राम के जरिये संपर्क किया गया। पहले उन्हें एक टास्क दिया गया जिसमें फोन की रेटिंग करनी थी। इसके बदले उनके खाते में 150 रुपये भेजे गए। भरोसा जीतने के बाद ठगों ने उनसे दो हजार रुपये निवेश करवाए और बदले में 2700 रुपये वापस किए। इसे ट्रेडिंग का नाम देकर ठगों ने बड़े निवेश के लिए कहा।
विज्ञापन


अगले दिन ठगों ने अंकुश को बताया कि एक एग्जीक्यूटिव कॉल फ्री है, जिसमें पांच रुपये लगाने पर 6500 रुपये मिलेंगे। इसके बाद उन्हें लगातार तीन टास्क पूरे करने को कहा गया और एक-एक करके फोन-पे और के जरिये अलग-अलग खातों में कुल 2.63 लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed