{"_id":"6916303ac7db3dee2c0a2d4c","slug":"261-crore-fraud-in-the-name-of-investment-in-shares-account-holder-arrested-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-55690-2025-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: शेयर में निवेश के नाम पर 2.61 करोड़ की ठगी, खाताधारक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: शेयर में निवेश के नाम पर 2.61 करोड़ की ठगी, खाताधारक गिरफ्तार
विज्ञापन
-बदायूं निवासी है आरोपी, साइबर थाना ने की कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने 2.61 करोड़ रुपये की ठगी के मामले में खाताधारक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अजीत सक्सेना (36) निवासी बदायूं उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। सेक्टर-35 फरीदाबाद निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि इंस्टाग्राम पर उसे आईएफएल का लिंक दिखाई दिया। जैसे ही उसने लिंक पर क्लिक किया तो एक मैसेज आया। इसके बाद उसे एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया जहां शेयर मार्केट और आईपीओ में निवेश के लिए जानकारी दी जाती थी। इसके बाद खाता खुलवाकर निवेश करने को कहा गया। ठगों ने उसे विभिन्न शेयरों और आईपीओ में निवेश करने के बारे बताया। इसके लिए उससे विभिन्न खातों में 2.61 करोड़ रुपये ट्रांसफर करवाए गए। जब उसने लाभ के साथ पैसे देने के लिए कहा तो उससे अलग-अलग चार्ज के नाम पर और पैसों की मांग की गई। जिसके बाद उसने साइबर थाना सेंट्रल में मामला दर्ज कराया।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने कार्रवाई करते हुए अजीत सक्सेना को गिरफ्तार किया है। उसने अपना खाता आगे ठगों को दिया हुआ था और उसके खाता में ठगी के 10 लाख रुपये आए थे। आरोपी उत्तर प्रदेश में कांट्रैक्ट पर सरकारी बस चलाता है। आगामी पूछताछ के लिए उसे 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।