फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   26 more corona positive case found in faridabad

फरीदाबाद: 26 नए संक्रमित मिले, सात ने दी कोरोना को मात

Sun, 31 May 2020 10:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
26 more corona positive case found in faridabad
फरीदाबाद। कोरोना संक्रमण के 26 नए मामलों की रविवार को पुष्टि हुई है। इसके बाद जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 371 हो चुकी है, हालांकि विशेषज्ञ मानते हैं कि सोमवार तक 400 का आंकड़ा पार हो सकता है। रविवार को सात संक्रमित कोरोना को मात देने में कामयाब रहे। अब तक 160 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं। जबकि जिले के आठ लोग जान गंवा चुके हैं।
विज्ञापन

इन इलाकों से संक्रमित नए मामले
सेक्टर-39 निवासी 33 वर्षीय युवक में रविवार को संक्रमण की पुष्टि हुई। इसी तरह सेक्टर-17 निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति, सेक्टर-3 निवासी 48 वर्षीय व्यक्ति, जवाहर एवं डबुआ कालोनी निवासी 31 एवं 43 वर्षीय महिला भी संक्रमित मिली। दयाल नगर निवासी 8 वर्षीय बच्ची, सेक्टर-10 निवासी 56 वर्षीय बुजुर्ग, जवाहर कॉलोनी निवासी 63 वर्षीय बुजुर्ग, गांव फफूंदा दयालपुर निवासी 41 वर्षीय व्यक्ति, ओल्ड फरीदाबाद निवासी 20 वर्षीय युवक, इंद्रा कॉम्पलेक्स निवासी 43 वर्षीय व्यक्ति, जवाहर कॉलोनी निवासी 17 वर्षीय युवक, सेक्टर-16 ए निवासी 52 वर्षीय व्यक्ति, एसी नगर निवासी 50 वर्षीय महिला, सेक्टर-16 स्थित निजी अस्पताल की 23 वर्षीय स्वास्थ्य कर्मी, सेक्टर-19 निवासी 36 वर्षीय महिला, गांव नरियाला निवासी 24 वर्षीय युवक भी रविवार को संक्रमित मिले। यह सभी कोविड-19 अस्पताल में उपचाराधीन हैं।
विज्ञापन

होम आइसोलेशन में रखे गए हैं संक्रमित:
सेक्टर-16 निवासी 62 वर्षीय बुजुर्ग, सेक्टर-28 निवासी 37 वर्षीय युवक, दयालबाग निवासी युवक, ग्रेटर फरीदाबाद स्थित सेक्टर-84 निवासी 49 वर्षीय व्यक्ति, सेक्टर- 21 डी निवासी 47 वर्षीय व्यक्ति, सैनिक कॉलोनी निवासी 40 वर्षीय व्यक्ति, फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी 29 वर्षीय युवक भी रविवार को आई कोविड-19 रिपोर्ट में संक्रमित मिले हैं। यह सभी होम आइसोलेशन में उपचाराधीन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग को मिली कोविड-19 रिपोर्ट में रविवार को 26 नए संक्रमण के मामले मिले हैं। अभी तक जिले में 12318 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं। इनमें से 10924 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अभी 1023 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है। - डॉ. रामभगत, कोविड-19 नोडल अधिकारी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed