{"_id":"69f8f6c8a7e28ad2d1093ed4","slug":"26-devotees-from-faridabad-will-go-on-pilgrimage-to-hazur-sahib-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-69188-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: हजूर साहिब की यात्रा पर जाएंगे फरीदाबाद के 26 श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: हजूर साहिब की यात्रा पर जाएंगे फरीदाबाद के 26 श्रद्धालु
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के अंतर्गत जिले के श्रद्धालुओं के लिए आस्था की विशेष राह खुलने जा रही है। पांच मई को कुरुक्षेत्र जंक्शन से तख्त सचखंड श्री हजूर साहिब, नांदेड़ (महाराष्ट्र) के लिए रवाना होने वाली भारत गौरव विशेष पर्यटक ट्रेन में फरीदाबाद के 26 और पलवल के 16 श्रद्धालु जाएंगे।
उपायुक्त आयुष सिन्हा ने बताया कि कुरुक्षेत्र से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यह ट्रेन करनाल, पानीपत और सोनीपत होते हुए शाम 6:30 बजे दिल्ली-सफदरजंग रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। दिल्ली पहुंचने पर हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौतम फरीदाबाद और अन्य जिलों के यात्रियों का स्वागत करेंगे, जिसके बाद यह धार्मिक दल महाराष्ट्र के लिए प्रस्थान करेगा।