{"_id":"662be314f18d2d554b05f568","slug":"25th-may-election-day-in-city-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-23778-2024-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: 29 अप्रैल से शुरू होगी नामांकन प्रक्रिया, डीसी कोर्ट में लिए जाएंगे नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: 29 अप्रैल से शुरू होगी नामांकन प्रक्रिया, डीसी कोर्ट में लिए जाएंगे नामांकन
Fri, 26 Apr 2024 10:53 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
Updated Fri, 26 Apr 2024 10:53 PM IST
विज्ञापन
- प्रत्याशियों और आवेदनों की जांच के लिए अधिकारियों, कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय की
- जिला निर्वाचन अधिकारी ने नामांकन कक्ष से लेकर सुरक्षा व्यवस्था तक तैयारियों का लिया जायजा
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। लोकसभा चुनाव-2024 की नामांकन प्रक्रिया 29 अप्रैल को अधिसूचना जारी होने के साथ ही शुरू हो जाएगी। अधिसूचना जारी होने के बाद छह मई तक उम्मीदवारों के नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। नामांकन पत्र की 7 मई तक जांच होगी। 9 मई तक उम्मीदवार अपना नामांकन पत्र वापस ले सकते हैं। नामांकन सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय स्थित डीसी कोर्ट रूम में लिए जाएंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि नामांकन को लेकर सभी तैयारियां पूरी हैं। उन्होंने शुक्रवार को समीक्षा बैठक के बाद नामांकन कक्ष समेत सुरक्षा व्यवस्था तक सभी तैयारियों का जायजा भी लिया।
फरीदाबाद में लोकसभा चुनाव 25 मई को होने हैं। चुनाव आयोग के अनुसार 29 अप्रैल से जिले में नामांकन प्रक्रिया के तहत कार्य शुरू हो जाएंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी विक्रम सिंह ने शुक्रवार को लघु सचिवालय में अधिकारियों के साथ एक बैठक में नामांकन के लिए आने वाले प्रत्याशियों और आवेदनों की जांच व अन्य सभी तैयारियों के लिए अधिकारियों, कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय की। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि नामांकन का कार्य पूर्ण पारदर्शिता के साथ संपन्न करवाया जाएगा। इसके लिए सभी नामांकनों की जांच, सुरक्षा राशि सहित सभी कार्यों के लिए अलग-अलग अधिकारियों-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
उन्होंने निर्देश दिए कि आने वाले प्रत्येक नामांकन की सबसे पहले कोर्ट रूम के बाहर ही शुरुआती जांच कर ली जाए। इसके बाद इलेक्ट्रोल रोल व कंप्यूटर में इसकी जांच की जाए। इस पूरी प्रक्रिया के बाद सिक्योरिटी जमा करें और इसकी रसीद दें। इसके साथ ही नामांकन एफिडेविट और आवेदन के दूसरे तथ्यों की जांच करें। बैठक के बाद उन्होंने कोर्ट रूम व अन्य स्थानों का निरीक्षण भी किया। बैठक में एडीसी डाॅ. आनंद शर्मा, सीटीएम अंकित, एसीपी राजीव कुमार, डीडीपीओ प्रदीप कुमार, डीआईओ लक्ष्मी नारायण सहित नामांकन प्रक्रिया से जुड़े सभी अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
100 मीटर दायरे में बेरिकेडिंग, केवल तीन गाड़ियों से अंदर आएंगे प्रत्याशी
लघु सचिवालय के 100 मीटर दायरे में बेरिकेडिंग की जाएगी। बेरिकेडिंग बनाने का जिम्मा पीडब्ल्यूडी विभाग को सौंपा गया है। नामांकन करने वालों और उनके साथ आने वालों की पर्याप्त जांच पुलिस की जिम्मेदारी होगी। इस दायरे में पर्याप्त संख्या में पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने के निर्देश हैं। बैरिकेडिंग के अंदर सिर्फ प्रत्याशी के साथ तीन गाड़ियां व पांच व्यक्ति ही अंदर आ सकते हैं। इसके लिए वह मुख्य गेट का प्रयोग करेंगे। अन्य कार्य से आने वाली आम जनता गेट नंबर दो का प्रयोग करेगी।
लोकसभा 2024 के आम चुनाव का कार्यक्रम
29 अप्रैल को अधिसूचना जारी होने के बाद 6 मई तक उम्मीदवारों के नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। दाखिल नामांकन पत्र की 7 मई को जांच की जाएगी। 9 मई तक उम्मीदवार अपना नामांकन पत्र वापस ले सकता है। उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न देने के बाद 25 मई को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान प्रक्रिया होगी। 4 जून को मतगणना की जाएगी।