{"_id":"6aee1d14027fa0f93d07c92a","slug":"250-permanent-huts-will-be-built-at-the-surajkund-fair-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-84739-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: सूरजकुंड मेले में बनेंगे 250 स्थायी हट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: सूरजकुंड मेले में बनेंगे 250 स्थायी हट
विज्ञापन
शिल्पकारों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं, मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार
1.80 करोड़ रुपये निर्माण पर खर्च होंगे, राजस्थान हो सकता है थीम स्टेट
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेला-2027 की तैयारियां अभी से शुरू हो गई हैं। मेले में देश-विदेश से आने वाले शिल्पकारों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए इस बार 250 स्थायी हट बनाए जाएंगे। मौजूदा खुले और अस्थायी हटों की जगह इनका निर्माण कराया जाएगा। इस परियोजना पर करीब 1 करोड़ 80 लाख रुपये खर्च होंगे।
हरियाणा पर्यटन निगम की इंजीनियरिंग शाखा ने निर्माण कार्य के लिए टेंडर जारी कर दिया है। वहीं, आगामी मेले में राजस्थान को थीम स्टेट बनाने पर भी विचार किया जा रहा है। इसकी घोषणा अगले सप्ताह तक होने की संभावना है। हर साल फरवरी में आयोजित होने वाले सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेले में देश के विभिन्न राज्यों और विदेशों से हजारों शिल्पकार, कलाकार और पर्यटक पहुंचते हैं। शिल्पकारों को अपने हस्तनिर्मित उत्पादों के प्रदर्शन और बिक्री के लिए हट उपलब्ध कराए जाते हैं। अभी परिसर में कई हट अस्थायी और खुले स्वरूप में हैं। ऐसे में इन्हें स्थायी रूप देने की योजना बनाई गई है।
चौथी बार आठ पूर्वोत्तर राज्यों की होगी भागीदारी
मेले में लगातार चौथी बार पूर्वोत्तर के आठ राज्य असम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, त्रिपुरा और सिक्किम सांस्कृतिक भागीदार के रूप में शामिल होंगे। इन राज्यों के बांस-बेंत के उत्पाद, हथकरघा वस्त्र, शॉल, थंका चित्रकला और पारंपरिक कलाकृतियां पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र रहेंगी। इनके लिए फूड कोर्ट में भी अलग स्टॉल उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके अलावा मेले की नाट्यशाला में शिक्षा विभाग के सहयोग से विद्यार्थियों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी, जिससे उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिलेगा। चौपाल और मेगा चौपाल पर देश के विभिन्न राज्यों के लोक कलाकार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे।
विज्ञापन
हरियाणा पर्यटन निगम के अतिरिक्त महाप्रबंधक हरविंद्र सिंह यादव ने बताया कि पूर्वोत्तर के आठ राज्य चौथी बार सांस्कृतिक भागीदार होंगे। राजस्थान को थीम स्टेट बनाने पर विचार चल रहा है। पार्टनर कंट्री और थीम स्टेट के नाम की घोषणा अगले सप्ताह तक किए जाने की संभावना है।