फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   250 houses demolished without protest in Khori

खोरी में बिना विरोध के 250 मकानों को ध्वस्त किया

Thu, 15 Jul 2021 01:48 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
250 houses demolished without protest in Khori
फरीदाबाद। अरावली की जमीन पर अवैध रूप से बसे खोरी गांव में आखिरकार बुधवार सुबह करीब सवा 11 बजे प्रशासन ने भारी सुरक्षा जाब्ते के बीच तोड़फोेेड़ की कार्रवाई शुरू कर दी। करीब दो घंटे चली कार्रवाई के दौरान 250 मकानों को जेसीबी और बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया। छिटपुट विरोध को छोड़कर पूरी कार्रवाई शांति पूर्वक चली। हालांकि मीडिया को घटनास्थल से दूर रखा गया। टूटते आशियानों को देखकर पीड़ित परिवारों की महिलाएं रो पड़ीं और हाथ जोड़कर कार्रवाई बंद करने की अपील करती रहीं, लेकिन इनकी एक नहीं सुनी गई। हालांकि दोपहर सवा बजे बारिश के कारण कार्रवाई रोक दी गई और दस्ता लौट गया। प्रशासन का कहना है कि तोड़फोड़ की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट ने गत सात जून को स्थानीय प्रशासन को छह सप्ताह के अंदर में गांव में बने करीब दस हजार मकानों को तोड़ने का आदेश दिया था। पालना रिपोर्ट 19 जुलाई को कोर्ट में पेश की जानी थी। मकानों को स्वत: खाली कर देने की प्रशासन की अपील और पुनर्वास योजना का लाभ देने के बावजूद पांच सप्ताह बीत गए और अधिकतर लोग वहीं जमे थे। ऐसे में सुप्रीम कोर्ट की मियाद नजदीक आते देख प्रशासन ने नगर निगम को बुधवार से तोड़फोड़ शुरू करने के आदेश पारित किए।
विज्ञापन

सुबह छह बजे से ही शुरू हो गई थी हलचल
सुबह छह बजे से ही खोरी के आसपास हलचल शुरू हो गई थी। पुलिस की गाड़ियां पहुंचने के साथ ही तोड़फोड़ दस्ता खोरी की तरफ बढ़ने लगा था। पुलिस ने गांव की तरफ आने वालोें को रोकने के साथ ही दिल्ली से भी वाहनों के प्रवेश को रोक दिया। कार्रवाई के दौरान विरोध प्रदर्शन की आशंका के मद्देनजर लोगों को हिरासत में लेने के लिए हरियाणा रोडवेज की बसें भी मौके पर तैनात की गईं।कुछ जगह हल्का विरोध हुआ, लेकिन पुलिस ने शांत करवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दस हजार मकानों पर होनी है कार्रवाई
अरावली क्षेत्र में बसे खोरी गांव में करीब 10 हजार मकान हैं। सात जून को सुप्रीम कोर्ट ने हरियाणा सरकार और नगर निगम को यहां तोड़फोड़ कर जंगल की जमीन को फिर से जंगल बनाने के आदेश दिए थे। निगम को छह सप्ताह में तोड़फोड़ की रिपोर्ट सौंपने के आदेश दिए गए थे। इसे बाद नगर निगम ने गांव में सक्रियता बढ़ा दी थी। निगम की ओर से गांव में मुनादी का काम शुरू किया गया। पुलिस प्रशासन की टीमें लोगों को घर-घर जाकर मकान खाली करने के लिए जागरूक कर रही थीं। मंगलवार को निगम ने खोरी वासियों के लिए पुनर्वास योजना की भी घोषणा की।

लकड़पुर गांव के खोरी क्षेत्र में वन भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पहले दिन जितना लक्ष्य रखा था, उसे पूरा कर लिया। सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का पालना के लिए 19 जुलाई तक का समय है और तब तक कार्रवाई पूरी कर ली जाएगी। बारिश की वजह से कार्रवाई को रोकना पड़ा, लेकिन लगातार जारी रहेगी। - डॉ. गरिमा मित्तल, निगमायुक्त फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed