फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   250 deaths in road accidents in Faridabad over eight months Delhi-Agra Highway most dangerous

कहीं रफ्तार, कहीं गलत दिशा: फरीदाबाद में आठ महीने में 250 मौतें, दिल्ली-आगरा हाईवे सबसे खतरनाक

Thu, 24 Sep 2026 08:00 PM IST
विकास कुमार निधि कुशवाहा, अमर उजाला, फरीदाबाद
निधि कुशवाहा, अमर उजाला, फरीदाबाद Published by: विकास कुमार Updated Thu, 24 Sep 2026 08:00 PM IST
सार

राष्ट्रीय राजमार्ग पर 2026 में अब तक 110 हादसे दर्ज हुए हैं। इनमें 57 हादसे घातक रहे और 62 लोगों की मौत हुई। इसके अलावा 66 लोग गंभीर रूप से घायल हुए और 21 लोगों को मामूली चोट आई।

विज्ञापन
250 deaths in road accidents in Faridabad over eight months Delhi-Agra Highway most dangerous
दिल्ली-आगरा हाईवे बना मौत का हाईवे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के फरीदाबाद जिले में बीते आठ माह में सड़क हादसों में 250 लोगों की मौत हुई है। इनमें से सबसे ज्यादा 110 हादसे दिल्ली-आगरा हाईवे पर हुए हैं। इनमें 62 लोगों की मौत हुई है। वहीं इसके बाद शहर से गुजर रहे दो एक्सप्रेसवे पर 22 लोगों की मौत हुई है। दिल्ली-आगरा हाईवे सबसे ज्यादा जानलेवा साबित हुआ है।

विज्ञापन

 

दूसरे नंबर पर है केजीपी एक्सप्रेसवे 
दिल्ली-आगरा हाईवे के बाद केजीपी एक्सप्रेसवे और डीएनडी एक्सप्रेसवे पर 46 हादसे पुलिस रिकॉर्ड में दर्ज हुए हैं। जिनमें 22 लोगों की जान गई। प्रमुख जिला मार्गों पर 73 हादसों में 33 मौतें और अन्य जिला सड़कों पर 60 हादसों में 32 लोगों की मौत हुई। स्थानीय सड़कों पर हादसों की संख्या 121 रही और इनमें 50 लोगों की जान गई। पुलिस रिकॉर्ड में दर्ज आंकड़ों से पता चलता है कि केवल हाईवे औैर एक्सप्रेसवे ही नहीं, बल्कि फरीदाबाद की अंदरूनी सड़कें भी सड़क सुरक्षा के लिहाज से बड़ी चुनौती बनी हुई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग पर सबसे ज्यादा मौतें
राष्ट्रीय राजमार्ग पर 2026 में अब तक 110 हादसे दर्ज हुए हैं। इनमें 57 हादसे घातक रहे और 62 लोगों की मौत हुई। इसके अलावा 66 लोग गंभीर रूप से घायल हुए और 21 लोगों को मामूली चोट आई। उपलब्ध आंकड़ों में राष्ट्रीय राजमार्ग हादसों में मृतकों की संख्या सबसे अधिक है।

विज्ञापन

एक्सप्रेसवे पर 22 ने गंवाई जान
एक्सप्रेसवे पर 46 हादसे हुए। इनमें 22 हादसे घातक रहे और 22 लोगों की मौत हुई। 25 लोग गंभीर रूप से घायल हुए, जबकि 24 को मामूली चोट आई। एक्सप्रेसवे पर कुल हादसों की संख्या राष्ट्रीय राजमार्ग से कम है, लेकिन तेज रफ्तार के कारण हादसों की गंभीरता बनी हुई है।

स्थानीय सड़कों पर भी खतरा
स्थानीय सड़कों पर हादसों की संख्या प्रमुख हाईवे से ज्यादा रही। यहां 121 हादसों में 50 लोगों की मौत हुई। 73 लोग गंभीर रूप से घायल हुए और 22 को मामूली चोट आई। इससे स्पष्ट है कि सड़क सुरक्षा की चुनौती केवल हाईवे तक सीमित नहीं है।

अन्य जिला मार्गों पर 32 मौतें
अन्य जिला सड़कों पर 60 हादसे हुए। इनमें 30 घातक हादसे रहे और 32 लोगों की मौत हुई। इन सड़कों पर पांच पशुओं की मौत और चार के घायल होने का भी आंकड़ा दर्ज है।

ट्रैफिक पुलिस ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। हाईवे पर खास ध्यान दिया जा रहा है। ब्लैक स्पॉट खत्म करने के लिए भी कई विभाग मिलकर काम कर रहे हैं। -अनोज कुमार, एसएचओ, ट्रैफिक थाना

सबसे ज्यादा मौतें किस सड़क पर
राष्ट्रीय राजमार्ग - 62 मौतें
स्थानीय सड़क - 50 मौतें
प्रमुख जिला मार्ग - 33 मौतें
अन्य जिला मार्ग - 32 मौतें
एक्सप्रेसवे - 22 मौतें
गांव की सड़क - 25 मौतें
स्टेट हाईवे - 7 मौतें



हादसे की पांच वजह
-तेज रफ्तार की वजह से हादसे हो रहे
-रात में वाहनों की रफ्तार पर अंकुश के लिए व्यवस्था नहीं
-रात में वाहन चालकों द्वारा नशे में वाहन चलाना
-पैदल राहगीरों द्वारा हाईवे पार करना
-गलत दिशा में वाहन चलाना

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed