फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   25 year old man hanging in the oyo hotel room, death

ओयो होटल के पंखे से लटका मिला युवक का शव

Fri, 05 Feb 2021 10:47 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 10:47 PM IST
विज्ञापन
25 year old man hanging in the oyo hotel room, death
फरीदाबाद। ओल्ड फरीदाबाद में राजीव चौक के पास ओयो मून वैली गेस्टहाउस में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटका मिला। गेस्टहाउस में दी गई उसकी आईडी के अनुसार उसकी पहचान नंगला एन्क्लेव पार्ट-2 निवासी 25 वर्षीय विशाल झा के रूप में हुई है। युवक के साथ एक युवती भी कमरे में मौजूद थी। पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों ही एंगल से मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

गेस्टहाउस संचालकों के मुताबिक विशाल ने शुक्रवार सुबह यहां कमरा बुक कराया था। उसके साथ एक युवती भी आई थी। युवती की आईडी पर दिल्ली के मोलड़बंद का पता लिखा हुआ है। दोनों कमरे में मौजूद थे। दोपहर करीब तीन बजे युवती चीखते हुए कमरे से बाहर आई। उसने गेस्टहाउस संचालकों को बताया कि विशाल ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना पर ओल्ड फरीदाबाद थाना प्रभारी भीमसिंह ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में ले लिया। पुलिस मौके पर पहुंची तो विशाल के गले में फंदा था, लेकिन उसके घुटने बेड पर टिके हुए थे। युवती ने पुलिस को बताया कि वह शौचालय गई थी। जब वह बाहर निकली तो विशाल फंदे से लटक चुका था।
विज्ञापन

उसने युवती के दुपट्टे से फंदा बनाया था। विशाल के शव को देखकर युवती द्वारा बताई कहानी पुलिस के गले नहीं उतर रही। उसके बाथरूम जाने व निकलकर आने के थोड़े से समय में दुपट्टे से फंदा बनाकर पंखे से लटक जाने की बात में भी पुलिस को संदेह है। हालांकि पुलिस जांच के बाद ही मामले में कुछ कहने की बात कर रही है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि कोई तीसरा व्यक्ति तो कमरे में नहीं गया था। पुलिस ने होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है और मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed