{"_id":"64b943d697f5faa4560d04d7","slug":"25-thousand-looted-from-petrol-pump-employee-when-refused-online-payment-faridabad-news-c-26-1-fbd1004-9525-2023-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: ऑनलाइन भुगतान से मना किया तो पेट्रोल पंप के कर्मचारी से 25 हजार लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: ऑनलाइन भुगतान से मना किया तो पेट्रोल पंप के कर्मचारी से 25 हजार लूटे
Thu, 20 Jul 2023 07:55 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
Updated Thu, 20 Jul 2023 07:55 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने घटना के दस मिनट में दो बदमाश दबोचे
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। मेवला महाराजपुर हाईवे स्थित पेट्रोल पंप पर कार सवार बदमाशों ने हथियार के बल पर लूट की वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों और पंप कर्मी के बीच पैसों के भुगतान को लेकर विवाद हुआ था। आरोपी ऑनलाइन भुगतान करना चाहते थे। नेटवर्क कम होने के कारण पंप कर्मी ने नकद भुगतान के लिए कहा। इस पर आरोपी नाराज हो गए और हथियार के बल पर 25 हजार रुपये लूटकर ले गए। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य की तलाश की जा रही है।
मूल रूप से यूपी के बुलंदशहर निवासी राजबीर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में कहा सेक्टर 27 मेवला महाराजपुर स्थित ऊषा हाईवे फिलिंग स्टेशन पर सेल्समेन का काम करता है। बुधवार देर रात करीब एक बजे एक स्कॉर्पियो में पांच-छह युवक सवार होकर आए और कहा टंकी फुल कर दो। राजबीर ने कहा सर्वर डाउन है, इसलिए भुगतान नकद में ही करना होगा। आरोपी ने कहा पेटीएम से भुगतान करेगा। पहले भुगतान करने की बात कहने पर गाड़ी चालक भड़क गया और सेल्समेन को गाली देते हुए कहा मैनेजर को बुला। जैसे ही राजबीर ने मैनेजर को आवाज दी गाड़ी में बैठे सभी युवक हाथों में लोहे की रॉड व डंडे लेकर नीचे उतर आए और राजबीर के पीछे- पीछे मैनेजर के कार्यालय में घुस गए। कार्यालय में मौजूद हेड सेल्समैन राजकुमार को आरोपियों ने गाली देनी शुरू कर दी और वापस मशीन के पास आ गए। आरोपियों ने राजबीर और राजकुमार की जेब में रखे करीब 25 हजार रुपये लूट लिए और भाग गए। राजकुमार ने तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी। गश्त कर रही सेक्टर 28 चौकी पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर दो आरोपियों को पंपकर्मी की मदद से दबोच लिया। आरोपियों की पहचान बदरपुर बॉर्डर स्थित मोलडबंद निवासी विपिन और निशांत के रूप में हुई है। तलाशी लेने पर आरोपी निशांत की जेब से एक पिस्तौल बरामद हुई है। आरोपी के पास इसका लाइसेंस नहीं है। सेक्टर 31 थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर दो को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।