फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   25 shopkeepers were fined for using polythene

Faridabad News: पॉलिथीन के इस्तेमाल पर 25 दुकानदारों के चालान काटे

Wed, 04 Jun 2025 12:14 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jun 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
25 shopkeepers were fined for using polythene
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। फरीदाबाद निगम क्षेत्र में स्वच्छता पखवाड़े के तीसरे दिन पॉलिथीन का इस्तेमाल करने वाले लगभग 25 दुकानदारों के 12500 रुपये के चालान काटे गए। इसके अलावा 2000 कपड़े के थैलों और कागज से बने बड़े लिफाफों का वितरण करते हुए नागरिकों को जागरूक किया गया। लोगों को प्रतिबंधित प्लास्टिक के प्रयोग से परहेज करने की सलाह के साथ कपड़े के थैलों का इस्तेमाल करने को कहा गया। जिससे वह पर्यावरण को स्वच्छ बनाने में अपनी भूमिका निभा सकते हैं।


स्वच्छता पखवाड़े के तीसरे दिन मंगलवार को एकल उपयोग प्लास्टिक के विकल्प को बढ़ावा देना एवं स्थानीय महिला स्वयं सहायता समूहों की ओर से निर्मित थैलों को प्रोत्साहित करना रहा। नगर निगम के कर्मचारियों के साथ-साथ स्थानीय जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संस्थाओं ने धार्मिक स्थानों, बाजारों व भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पहुंचकर लोगों को जागरूक किया। सफाई कर्मचारियों ने भी कर्तव्य निभाते हुए अपने-अपने क्षेत्र में विशेष सफाई कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed