फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   25 percent drinking water supply will increase from six rainwell lines

छह रेनीवेल लाइन से बढ़ेगी 25 फीसदी पेयजल आपूर्ति

Mon, 05 Jul 2021 06:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 06:24 PM IST
विज्ञापन
25 percent drinking water supply will increase from six rainwell lines
फरीदाबाद। शहर के लोगों को पर्याप्त पानी मुहैया करवाने के लिए फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) ने योजना तैयार की है। इसके लिए छह रेनीवेल लाइनों की क्षमता बढ़ाने की तैयारी की जा रही है। एफएमडीए इनको आपस में जोड़ेगी। इसके लिए टेंडर भी जारी कर दिए गए हैं। योजना पर करीब 65 लाख रुपये खर्च कर शहर में 25 फीसदी पेयजल आपूर्ति बढ़ाई जाएगी। इसके तहत गांव कांवरा और नचौली के निकट रेनीवेल को जोड़ने का काम किया जाएगा। इससे ग्रेटर फरीदाबाद को सप्लाई हो रहे अतिरिक्त पेयजल एनआईटी क्षेत्र को मिल सकेगा।
विज्ञापन

एफएमडीए की ओर से मिली जानकारी के अनुसार रेनीवेल नंबर तीन से आने वाला पानी अभी ग्रेटर फरीदाबाद में अधिक सप्लाई होता है। इससे एनआईटी क्षेत्र में पानी का भारी संकट बना हुआ है। लोग आए दिन पेयजल संकट से लेकर नगर निगम कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन करते हैं। सेक्टर-23 संजय कॉलोनी में पांच दिनों से पेयजल संकट बना हुआ है। रेनीवेल लाइनों की क्षमता बढ़ाए जाने से एक महीने में पानी में बढ़ोतरी होगी और इस पानी को पाइप लाइन संख्या-4 व 6 में दिया जाएगा। इससे एनआईटी, एनएच के इलाकों समेत सैनिक कॉलोनी, सेक्टर-48 व एसजीएम नगर आदि इलाकों में पेयजल संकट में कुछ राहत मिल सकेगी। इसके साथ ही आने वाले दिनों में एफएमडीए करीब 396 किलोमीटर लंबी पाइप लाइनों को अपने अधीन लेकर काम करेगा।
विज्ञापन

तेजी से गिर रहा भूजल स्तर
नगर निगम अधिकारियों की रिपोर्ट के मुताबिक यमुना किनारे बने रेनीवेल का भूजल स्तर तेजी से गिर रहा है। इससे जलस्तर में भी गिरावट आई है। पिछले करीब 10 साल में रेनीवेल का पानी करीब 50 फीसदी कम हो गया है। पानी कितने दिनों के लिए बचा है और इसमें कैसे बढ़ोतरी होगी। इसके लिए भी वैज्ञानिक जांच करवाई जाएगी। करीब 170 एमएलडी क्षमता वाले रेनीवेल से करीब 90 एमएलडी पानी की मिल पा रहा है। इसमें करीब 25 फीसदी की बढ़ोतरी होकर 112 एमएलडी प्रतिदिन आपूर्ति होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
स्मार्ट सिटी फरीदाबाद में विभिन्न स्रोतों के माध्यम से करीब 260 एमएलडी पानी उपलब्ध करवाया जाता है, जबकि मांग 360 एमएलडी की है। इसमें 100 एमएलडी पानी की प्रतिदिन कमी बनी हुई है। इसलिए शहर में पेयजल संकट तेजी से बढ़ता जा रहा है। इसके लिए एफएमडीए को पानी प्रबंधन पर जल्द बेहतर काम करना होगा। नगर निगम को मिलकर शहर में पानी की बर्बादी को सबसे पहले रोकना होगा। - सुधीर राजपाल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, एफएमडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed