फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   2.5 lakh loan taken on the basis of fake documents, case registered

Faridabad News: फर्जी कागजात के आधार पर लिया 2.5 लाख का लोन, केस दर्ज

Fri, 28 Jul 2023 10:23 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Fri, 28 Jul 2023 10:23 PM IST
विज्ञापन
2.5 lakh loan taken on the basis of fake documents, case registered
- कंपनी की शिकायत पर हुई कार्रवाई, दो नामजद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। दो युवकों ने फर्जी कागजात के आधार पर एक कंपनी से 2.5 लाख रुपये का निजी लोन लेकर कंपनी को चपत लगा दी। अपने स्तर पर जांच में कंपनी को फर्जीवाड़े का पता लगा तो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करवा दिया। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

दिल्ली के आंबेडकरनगर नगर निवासी राकेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह एक निजी फाइनेंस कंपनी में मैनेजर के पद पर हैं। ओल्ड फरीदाबाद स्थित संतनगर निवासी सूरज और राहुल नाम के व्यक्तियों ने फर्जी पहचान पत्र व अन्य कागजात के आधार पर कंपनी से दो-तीन बार मोबाइल फोन और आईफोन फाइनेंस कराए। फाइनेंस कराए गए सामान की किस्त समय पर भरने के कारण कंपनी ने उनकी पर्सनल लोन की लिमिट बढ़ा दी। इसके बाद दोनों ने कंपनी को विश्वास में लेकर ढाई लाख रुपये का पर्सनल लोन ले लिया। इसके बाद किस्त का भुगतान नहीं होने पर कंपनी ने जांच की तो पता लगा दोनों आरोपियों द्वारा जमा कराए पेन कार्ड व अन्य कागजात फर्जी थे। आरोपियों ने किसी और के नाम पर अपनी फोटो लगा रखी थी। सेक्टर-17 थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed