फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   25 lakh fine for pouring dirty sewer water in the drain

नाले में सीवर का गंदा पानी डालने पर 25 लाख का जुर्माना

Mon, 23 May 2022 11:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
25 lakh fine for pouring dirty sewer water in the drain
फरीदाबाद। हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (एचएसपीसीबी) ने गौंछी नाले में सीवर का गंदा पानी डालने पर निगम पर 25 लाख का (पर्यावरण क्षतिपूर्ति) जुर्माना लगाया है। बोर्ड का मानना है कि गौंछी नाले में गंदा पानी डालने से यमुना नदी का पानी दूषित हो रहा है। बोर्ड ने नाले के पानी का जांच कराया था। इसमें पानी के नमूने फेल मिले। इसके बाद कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

गौंछी ड्रेन (नाला) एनआईटी से निकलता है और पलवल में यमुना नदी में जाकर मिलता है। इस दौरान कई गांवों में पानी से सिंचाई भी होती है। एनआईटी, बाटा फ्लाईओवर, जवाहर कॉलोनी, सोहना रोड, गौंछी गांव और प्रतापगढ़ समेत अन्य क्षेत्र पड़ते हैं। प्रदूषण बोर्ड का मानना है कि गौंछी ड्रेन में सीवर का पानी बिना शोधित किए डाला जा रहा है। नाले के आसपास के क्षेत्र से भी सीवर का पानी आ रहा है। इसे लेकर नगर निगम को सीवर लाइन का इंतजाम करना चाहिए था ताकि गंदा पानी सीधे नाले में नहीं आ सके। सीवर में गंदा पानी जाने से यमुना नदी का पानी दूषित होता है। दूसरी ओर एचएसपीसीबी नाले के पानी का नमूना लेकर जांच करता है। जांच रिपोर्ट में पानी के नमूने फेल मिले हैं। प्रदूषण बोर्ड ने सितंबर, अक्तूबर, दिसंबर (2021) और फरवरी व मार्च से 2022 तक प्रति माह पांच लाख के हिसाब से 25 लाख का जुर्माना निगम पर लगाया है। प्रदूषण बोर्ड के अनुसार एनजीटी के एक आदेश में सीवर का पानी शोधित कर ही ड्रेनेज में डाला जाना चाहिए। ऐसा नहीं करने पर नगर निगम पर पर्यावरण क्षतिपूर्ति भरने को कहा है।
विज्ञापन

गौंछी नाले में सीवर का गंदा पानी डाला जा रहा है। इसेे लेकर नगर निगम को उपाय करने को कहा गया था, लेकिन ऐसा हुआ है। पांच माह का 25 लाख का पर्यावरण क्षतिपूर्ति लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-दिनेश कुमार, क्षेत्रीय अधिकारी, हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed