{"_id":"667824c48de817e1ed067633","slug":"25-families-of-the-sector-are-not-getting-water-regularly-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-26502-2024-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: सेक्टर के 25 परिवारों को नियमित रूप से नहीं मिल पा रहा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: सेक्टर के 25 परिवारों को नियमित रूप से नहीं मिल पा रहा पानी
विज्ञापन
-सेक्टर-21सी के 25 घरों में पानी की समस्या, चंद मिनटों के लिए होती है सप्लाई
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। वीवीआईपी सेक्टर-21सी के 25 से अधिक परिवारों को नियमित रूप से भरपूर पेयजल नहीं मिल पा रहा है। निवासियों का कहना हैै कि सेक्टर में पानी सप्लाई की उचित व्यवस्था नहीं है। लोगों के हिस्से का पानी आसपास बनी नर्सरियों में सप्लाई हो रहा है। इसके अलावा पानी की पाइप लाइनें भी कई जगहों से क्षतिग्रस्त हैं। नगर निगम लोगों की शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं कर रहा है।
स्थानीय निवासी केसी अग्रवाल, ओम भाटिया और पवन अग्रवाल सहित अन्य ने बताया कि सेक्टर में पानी की पाइपलाइन ठीक प्रकार से नहीं डाली गई हैं। इससे ऊंचाई पर बने घरों में पानी नहीं पहुंच पा रहा है। जब अन्य सोसाइटी के लोग पानी की मोटरें बंद करते हैं, तब जाकर लोगों को घरों तक चंद मिनटों के लिए पानी पहुंचता है। 20 से 25 मिनट में लोग पानी स्टोर भी नहीं कर पाते हैं। निवासियों का कहना है कि पिछले 15 दिनों से पाइपलाइन और वॉल क्षतिग्रस्त था। लोगों की शिकायत और आरडब्ल्यूए प्रधान महेंद्र शर्मा की कोशिशों के कारण इस समस्या से निजात मिली है। 15 दिन पहले तो लोगों के घरों में 2-3 दिनों में सप्लाई हो रही थी। सेक्टर में पेयजल की समस्या पूरे साल रहती है। इसका एक कारण यह भी है कि पंप हाउस से मोटर चलती हैं। यहां से बीच में कई लोग पाइपलाइन का कनेक्शन करके सप्लाई प्रभावित करते हैं। सबसे ज्यादा दिक्कत 179 और आसपास के 25 घरों में है।
जल्द किया जाएगा समाधान
सभी सेक्टरों में नियमित रूप से पानी की सप्लाई की जा रही है। सेक्टर-21सी में पानी कम पहुंचने की अभी कोई शिकायत नहीं मिली है, यदि समस्या है तो समाधान किया जाएगा। - नितिन कादियान, कार्यकारी अभियंता, नगर निगम