{"_id":"675603b952ccfa0c510f7458","slug":"25-buses-will-go-to-pms-rally-passengers-will-face-problems-faridabad-news-c-26-1-del1005-34511-2024-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: पीएम की रैली में जाएंगी 25 बसें, यात्रियों को होगी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: पीएम की रैली में जाएंगी 25 बसें, यात्रियों को होगी परेशानी
विज्ञापन
रात्रि में चलने वाली बसों को रोका गया, कुछ रूटों के चक्कर कम होंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। पानीपत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की होने वाली रैली के लिए डिपो से 25 बसें जाएंगी। यह रैली सोमवार को होनी है। जिसके चलते डिपो से रात्रि को चलने वाली बसों को रोका गया है। इसके अलावा कुछ लोकल रूटों पर बसों के चक्करों की संख्या को भी कम किया जाएगा। इससे यात्रियों की परेशानियां बढ़ सकती है।
नौ दिसंबर सोमवार को पानीपत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रैली को संबोधित करने के लिए आएंगे। इस रैली के लिए जिले से 25 बसें जाएंगी। ऐसे में बसों के पानीपत जाने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। इन बसों के माध्यम से गांव-गांव से लोगों को रैली स्थल लाया जाएगा और बाद में गांव छोड़ा जाएगा। बसों के समारोह में जाने से लंबे और लोकल रूट प्रभावित होंगे। इतनी बड़ी संख्या में बसों के कार्यक्रम में जाने से बस अड्डे से रात्रि को जाने वाली बसों को रविवार रात को ही रोक लिया गया है। ताकि सुबह के समय विभिन्न जगहों से लोगों को लेकर रैली स्थल तक पहुंचाया जा सके। नौ दिसंबर को सोमवार होने की वजह से नौकरी पेशा लोगों के साथ शिक्षण संस्थानों में पढ़ाई करने के लिए जाने वाले विद्यार्थियों को भी परेशानी होगी। इसको लेकर रात्रि में हरिद्वार, हल्द्वानी, चंडीगढ़, पलवल, होडल, आगरा, मथुरा आदि जगह जाने वाली बसों को रोका गया है। ड्यूटी इंचार्ज भागीरथ शर्मा ने बताया कि बसों को लेकर तैयारी कर ली गई है। सुबह के समय विभिन्न रूटों से बसों को रवाना किया जाएगा।