फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   25 buildings sealed for not paying tax

टैक्स नहीं भरने पर 25 भवन सील

Sat, 02 Oct 2021 10:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
25 buildings sealed for not paying tax
फरीदाबाद। जिले में हाउस टैक्स, सीवर और पानी टैक्स न भरने वालों के खिलाफ नगर निगम ने कड़ा रुख अपनाया है। शनिवार को निगम ने टैक्स न भरने वाले 25 भवन को सील कर दिया। इसके साथ ही 200 करोड़ रुपये के बकाया संपत्ति कर वसूली के लिए सीलिंग अभियान तेज करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

निगमायुक्त यशपाल यादव ने बताया कि निगम का लगभग 200 करोड़ रुपये पुराना संपत्ति कर बकाया चल रहा है जिसमें 38 करोड़ के मामले विभिन्न कोर्ट में विचाराधीन हैं और 36 करोड़ रुपये सरकारी विभागों पर बकाया हैं। वहीं अन्य संस्थानों से लगभग 125 करोड़ रुपये वसूले जाने है। इन बकायेदारों को बार-बार नोटिस जारी किए जा रहे हैं। उसके बाद भी बकायेदारों ने अपना बकाया टैक्स निगम में जमा नहीं कराया है। निगमायुक्त यशपाल यादव के निर्देश पर क्षेत्रिय एवं कर अधिकारियों ने शनिवार को संपत्ति कर की वसूली करने के लिए सीलिंग अभियान चलाया। इसके तहत एनआईटी और ओल्ड फरीदाबाद जोन में पांच-पांच इकाइयां, जिन पर करीब 12.38 लाख रुपये और बल्लभगढ़ जोन में 15 इकाइयां, जिन पर 12.61 लाख रुपये संपत्ति कर वर्षों से बकाया है। इन सभी इकाइयों को सील कर दिया गया। निगमायुक्त ने स्पष्ट किया कि टैक्स वसूली में लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बकायेदारों के खिलाफ सीलिंग अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed