फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   2.48 coror thagi with the name of bima returns

Faridabad News: बीमा का पूरा रिटर्न दिलाने की गारंटी पर 2.48 करोड़ ठगे, दो आरोपी गिरफ्तार

Tue, 19 Dec 2023 11:22 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Tue, 19 Dec 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
2.48 coror thagi with the name of bima returns
- आरोपियों से 1.81 करोड़ रुपये व 23 मोबाइल फोन बरामद कर जेल भेजा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। साइबर थाना एनआईटी पुलिस ने लैप्स बीमा पॉलिसी का फुल रिटर्न दिलाने के नाम पर 2 करोड़ 48 लाख 68 हजार रुपये की ठगी को अंजाम देने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 1.81 करोड़ रुपये बरामद किए गए हैं।
आरोपियों ने शिकायतकर्ता सत्यपाल से जीवन बीमा लोकपाल हैदराबाद का अधिकारी बनकर संपर्क किया था। उन्होंने सत्यपाल से कहा आपने जो भी जीवन बीमा पॉलिसी करा रखी हैं और कोरोना काल के दौरान किस्त जमा नही कराई गई। हम आपको लैप्स बीमा पॉलिसी का फुल रिटर्न मेच्योरटी समय से पहले वापिस दिलवा देंगे। इसके लिए आपको एक खाता खुलवाना पड़ेगा और कुछ रुपये जमा कराने होंगे। पीड़ित सत्यपाल से रुपये जमा कराने के बाद जीएसटी, आईटी चार्ज, सिक्योरिटी डिपोजिट जैसे अलग-अलग कारण के नाम पर 2,48,68,632 रुपये की ठगी कर दी। 26 सितंबर को साइबर थाना सेंट्रल पुलिस को मामले की शिकायत प्राप्त हुई। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।
विज्ञापन

एसीपी साइबर अभिमन्यु गोयत के मार्गदर्शन में साइबर थाना सेंट्रल प्रभारी सुरेन्द्र कुमार के नेतृत्व में एसआई बाबूराम, एएसआई धर्मेन्द्र सिंह, हवलदार देवेन्द्र कुमार, सिपाही कर्मबीर, संदीप, महिला हवलदार अंजू व चालक सिपाही राकेश की टीम ने आरोपियों को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान दिल्ली के ज्योति नगर निवासी अनिमेष (30) और अभिषेक (32) के रूप में हुई है। अभिषेक ने बीकॉम तक पढ़ाई की है, जबकि अनीमेष 10वीं पास है। दोनों आरोपी बीमा पॉलिसी बेचने का काम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

किस के नाम पर चल रहा है साइबर ठगी का खेल
एसीपी साइबर अपराध अभिमन्यू गोयत ने बताया इन दिनों पीडितों को लैप्स बीमा पॉलिसी का फुल रिटर्न दिलाने के नाम पर, कुछ मिनट में ही लोन देने के लिए, घर बैठे लोन उपलब्ध करवाने का लालच देते हैं। इसके बाद फर्जी एप डाउनलोड करवाके, क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढवाने, घर बैठे कमाने का लालच, फ्री गिफ्ट, लॉटरी लगना के नाम पर, वाउचर जीतने, केवाईसी, बैंक कर्मी बनकर, विदेश भेजने के नाम पर, जाॅब दिलाने के नाम पर, अश्लील वीडियो कॉल रिकॉर्ड से ब्लैकमेल करने आदि के नाम पर ठगी का खेल चल रहा है।

साइबर ठगी से बचाव के तरीके
अगर किसी के पास कोई अज्ञात नंबर से कॉल आती है तो उसे बैंक खाते, पैन, आधारकार्ड, की गोपनीय जानकारी ना दें
किसी भी विभाग से कॉल आने पर तुरंत सरकारी नंबर से सम्पर्क कर जानकारी लेनी चाहिए।
विदेशी नंबर से आए कॉल को नजरअंदाज करें। व्हाट्सएप पर अनजान नंबर से विडियो कॉल/कॉल आने पर नजरअंदाज करें।
यूट्यूब चैनल को लाइक और सब्सक्राइब करने पर पैसे देने की स्कीम से बचें।
घर बैठे पैसे कमाने का लालच देने वाले नंबर को ब्लैक लिस्ट में डाले और 1930 पर उनकी रिपोर्ट करें।
साइबर ठगी का शिकार होने पर गोल्डन ऑवर्स में करे शिकायत
साइबर ठगी के होने पर तुरंत, गोल्डन ऑवर्स (30 मिनट के भीतर) में हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराए। गोल्डन ऑवर में शिकायत करने पर साइबर ठगी के मामले में आपका पैसा अपराधियों के खाते में जाने से बचाया जा सकता है। इससे साइबर अपराधियों के बैंक खातों को फ्रीज कर दिया जाता है, ताकि अपराधियों के बैंक खाते से आगे अन्य कई बैंक खाते में पैसे ना भेज सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed