फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   24 lakh rupees cheet with police man

उपनिरीक्षक से ठगे 29 लाख रुपये

Thu, 04 Jul 2019 09:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2019 09:54 PM IST
विज्ञापन
24 lakh rupees cheet with police man
सांकेतिक तस्वीर
बल्लभगढ़। दिल्ली में बेटे और दामाद को नौकरी लगवाने के नाम पर एक व्यक्ति ने जिला पुलिस में तैनात उपनिरीक्षक से 29 लाख रुपये ठग लिए। थाना शहर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

तावड़ू निवासी जयकिशन जिला पुलिस में उपनिरीक्षक है। जयकिशन के अनुसार करीब तीन साल पहले उनकी मुलाकात नाहर सिंह कॉलोनी, बल्लभगढ़ निवासी श्याम देव से हुई थी। श्याम देव ने उनसे कहा था कि वह दिल्ली सरकार में अच्छे पद है और किसी की नौकरी लगवानी हो तो बता देना।
विज्ञापन

इस पर जयकिशन ने अपने बेटे को ईएसआई अस्पताल में क्लर्क और दामाद को दिल्ली पुलिस में उपनिरीक्षक लगवाने की बात कही। दोनों की नौकरी लगवाने की एवज में आरोपी ने पीड़ित से 29 जुलाई 2016 से एक मई 2019 के बीच 29 लाख 22 हजार रुपये ले लिए। मगर रुपये देने के बाद भी शिकायतकर्ता के बेटे और दामाद की नौकरी नहीं लगी। इस पर उन्होंने श्याम देव से अपने रुपये मांगे। मगर वह रुपये देने में टालमटोल करता रहा। इस पर पीड़ित ने इसकी शिकायत थाना शहर पुलिस को दे दी। पुलिस ने जयकिशन की शिकायत पर ठगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed