{"_id":"68ec02bafccfc9d8970e185f","slug":"24-accused-arrested-in-cyber-fraud-cases-in-a-week-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-53400-2025-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: एक सप्ताह में साइबर ठगी के मामलों में 24 आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: एक सप्ताह में साइबर ठगी के मामलों में 24 आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
356 शिकायतों का समाधान कर 14.55 लाख रुपये बरामद
- बैंक खातों में 30,06,629 रुपये बैंक खातों में फ्रीज कराए गए
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। साइबर ठगी के छह मामलों की जांच करते हुए साइबर क्राइम थानों की टीम ने 24 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पूछताछ कर पुलिस ने 14.55 लाख रुपये बरामद किए हैं। पुलिस ने 356 शिकायतों का समाधान करने का दावा किया है। इसके साथ ही 30,06,629 रुपये बैंक खातों में भी फ्रीज कराए गए हैं।
साइबर क्राइम थाना एनआईटी, सेंट्रल व बल्लभगढ़ की टीम ने 4 से दस अक्तूबर के दौरान ये कार्रवाई की हैं। पकड़े गए आरोपी राजस्थान, यूपी, दिल्ली व अन्य जगहों के रहने वाले हैं। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि साइबर ठगी के मामले में लोगों का जागरूक न होना ठगी का मुख्य कारण है। आजकल साइबर अपराधी क्रेडिट कार्ड, बीमा पॉलिसी, पानी व बिजली बिल आदि से संबंधित मामलों में ठगी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। इसके अतिरिक्त निवेश में मुनाफे का लालच दिखाकर साइबर ठगी कर रहे हैं। फरीदाबाद पुलिस ने साइबर ठगी के मामले में तुरंत 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराने को कहा है। ऑनलाइन वेबसाइट www.cybercrime.gov.in पर भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।