{"_id":"681a58fd833d1cd7e4031837","slug":"234-lakhs-were-cheated-on-the-pretext-of-paying-the-credit-card-bill-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-42908-2025-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: क्रेडिट कार्ड का बिल जमा करने का झांसा देकर 2.34 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: क्रेडिट कार्ड का बिल जमा करने का झांसा देकर 2.34 लाख ठगे
विज्ञापन
आरोपी ने बैंक कर्मचारी बनकर दिया वारदात को अंजाम
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। क्रेडिट कार्ड का बिल जमा करने में मदद करने और कार्ड को अनब्लॉक करने का झांसा देकर 2.34 लाख रुपये ठग लिए गए। आरोपी ने बैंक कर्मचारी बनकर संपर्क किया और मोबाइल हैक कर ट्रांजेक्शन कर ली। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि साइबर क्राइम थाना एनआईटी पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है।
पुलिस को ये शिकायत बड़खल एरिया के रहने वाले लियाकत खान ने दी है। इनका कहना है कि कुछ दिन पहले ये अपने आरबीएल क्रेडिट कार्ड की पेमेंट फोन-पे से करने का प्रयास कर रहे थे। लेकिन कार्ड ब्लॉक का मैसेज आ रहा था। इन्होंने कस्टमर केयर नंबर पर कॉल की तो जवाब मिला कि चेक कर बताते हैं। बाद में एक अन्य नंबर से कॉल आई और आरोपी ने बैंककर्मी बनकर बात करते हुए पहले कार्ड को अनब्लॉक करने के बारे में कहा। आरोपी ने ईमेल आईडी मांगी । ईमेल आईडी बताने पर शिकायतकर्ता का मोबाइल हैक हो गया। मोबाइल चेक कराने सर्विस सेंटर गए तो पता चला कि कोई अन्य व्यक्ति मोबाइल का प्रयोग कर रहा है। बाद में पता चला कि आरोपियों ने एसबीआई व आरबीएल क्रेडिट कार्ड से कुल 234686 रुपये की ट्रांजेक्शन कर ली है। साइबर क्राइम थाना एनआईटी की टीम अब मामले में जांच कर रही है।