फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   23 fake companies, 41 companies were investigated

जिले में पकड़ी गई 23 फर्जी कंपनियां, सीजीएसटी टीम ने 40 कंपनियों की थी जांच

Thu, 09 Sep 2021 11:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
23 fake companies, 41 companies were investigated
फरीदाबाद। जिले में फर्जी बिल के आधार पर सरकार को चूना लगाने वाली कंपनियों के खिलाफ जीएसटी विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। अगस्त में जीएसटी विभाग ने शक के आधार पर 41 कंपनी की जांच की। इसमें 23 कंपनियां फर्जी पाई गई हैं। ये कंपनियां फर्जी इनवॉइस काट कर सरकार से इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) का लाभ ले रही थी। मामला सामने आने के बाद सभी कंपनियों को विभाग ने सील कर दिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

पिछले दिनों सरकार की जांच में प्रदेश में फर्जी कंपनियों के आधार पर इनपुट टैक्स क्रेडिट क्लेम में 325.49 करोड़ रुपये का फर्जीवाड़ा सामने आया है। आबकारी एवं कराधान विभाग की जीएसटी ब्रांच ने पिछले माह जब रिकॉर्ड की जांच की तो फरीदाबाद की 41 समेत 234 कंपनियां संदिग्ध लगीं। इसके बाद अधिकारियों ने 10 से 25 अगस्त तक 225 कंपनियों के पते पर जाकर मौके पर जांच की। पूरी रिपोर्ट तैयार होने के बाद सामने आया कि 39.55 प्रतिशत कंपनियां फर्जी हैं।
विज्ञापन

जिले में कंपनियों द्वारा जीएसटी पोर्टल पर दर्शाए गए पते पर कहीं खाली प्लॉट मिला तो कहीं पार्क व छोटी दुकानें मिलीं। तो कुछ पर पान मसाला बेचा जा रहा था। जबकि, इन कंपनियों के नाम पर 303.63 करोड़ रुपये का क्रेडिट क्लेम भी पास करा लिया। अधिकारियों कार्रवाई करते हुए विभाग ने कुछ कंपनियों का 21.86 करोड़ रुपये ब्लॉक कर दिया है। 35.52 करोड़ रुपये एक सितंबर तक वसूले जा चुके हैं। सबसे ज्यादा फरीदाबाद में 41 कंपनियों की जांच की गई थी। जिन्होंने सरकार को करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचाया है। इन कंपनियों से वसूली के लिए विभाग ने जांच पड़ताल तेज कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग द्वारा लगातार फर्जी कंपनियों की जांच की जा रही है। पिछले माह जांच में फर्जी पाई गईं कंपनियों की रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी गई थी। इन कंपनियों की बारीकी से जांच की जा रही है। जिससे आईटीसी के रिफंड की वसूली की जा सके।
- रविंद्र सिंह, उपायुक्त जीएसटी, विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed