{"_id":"6a25b30e12d5487415032221","slug":"23-cyber-fraudsters-arrested-in-a-week-rs-697-lakh-recovered-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-71796-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: एक सप्ताह में 23 साइबर ठग किया गिरफ्तार, 6.97 लाख रुपये बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: एक सप्ताह में 23 साइबर ठग किया गिरफ्तार, 6.97 लाख रुपये बरामद
विज्ञापन
30 मई से 5 जून के बीच की गई कार्रवाई, 65 लाख से अधिक की राशि खातों में फ्रिज
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। साइबर जालसाजों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत फरीदाबाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में साइबर थानों की संयुक्त टीमों ने 30 मई से 5 जून के बीच एक सप्ताह में 23 साइबर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों से पुलिस ने 6 लाख 97 हजार 750 की नकदी बरामद की है, जबकि साइबर ठगी से जुड़े मामलों में 65 लाख 30 हजार 365 रुपये विभिन्न बैंक खातों में फ्रीज कराए हैं।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार यह कार्रवाई फरीदाबाद के तीनों साइबर थानों-एनआईटी, सेंट्रल और बल्लभगढ़ की टीमों की ओर से की गई। इस दौरान कुल 6 अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में अरविंद, पीयूष सिंह, कृष्ण देव, सुजीत प्रताप, अमित राय, विकास मालिक, मुकुल उर्फ कुल्लू, राहुल गुरुंग, घनश्याम, विशाल रावत, रिशल गुप्ता, पुष्पेंद्र, राजकुमार, रमेश गुप्ता, जशप्रीत कौर, विजय, हर्ष खत्री, गौरव शर्मा, ऋषभ, प्रतीक रविंद्र बोबड़े, राहुल प्रेमचंद, अजीत और अंबिका सहित अन्य नाम शामिल हैं।