फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   226 students took part in the foundation examination, 57 were absent.

Faridabad News: बुनियाद परीक्षा में 226 छात्रों ने लिया भाग, 57 रहे अनुपस्थित

Sat, 25 Apr 2026 12:21 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
226 students took part in the foundation examination, 57 were absent.
तीसरे और अंतिम चरण की परीक्षा का हुआ आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-14 स्थित डीएवी स्कूल में शुक्रवार को मिशन बुनियाद के तीसरे और अंतिम चरण की परीक्षा का आयोजन किया गया। इसमें 226 छात्र शामिल हुए, जबकि 57 अनुपस्थित रहे। परीक्षा में चयनित होने वाले छात्र सेक्टर-28, सेक्टर-55, एनआइटी-पांच, चंदावली और फरीदपुर के राजकीय विद्यालयों में चल रहे बुनियाद केंद्रों पर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करेंगे।सुबह 9 से 9:30 बजे तक चली इस परीक्षा में गणित विषय के वर्णनात्मक प्रश्न पूछे गए। परीक्षा में 10-10 अंक के तीन प्रश्न पूछे गए। परीक्षा कुल 30 अंकों की थी। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों की तार्किक क्षमता और विषय की समझ का आकलन करना था। परीक्षा में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों में से करीब 200 का चयन बुनियाद के लिए किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार चयनित विद्यार्थियों की कक्षाएं सत्र 2026-28 में मई के पहले सप्ताह से शुरू होने की संभावना है। परीक्षा में चयनित छात्र कक्षा नौवीं और 10वीं की पढ़ाई मिशन बुनियाद केंद्रों पर करेंगे। हरियाणा सरकार के सहयोग से चलाए जा रहे विकल्प फाउंडेशन के इंचार्ज धीरज शर्मा ने बताया कि 2026 से मिशन बुनियाद का आवासीय कार्यक्रम भी शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन


परीक्षा के बाद डीएवी सभागार में आरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान आईआईटी, नीट में चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान सुपर-100 परीक्षा में चयनित होकर निजी कंपनी में 20 लाख का पैकेज पाने वाले कमल शर्मा सहित अन्य छात्रों के अभिभावकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के इस अवसर पर जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी बसंत कुमार, उप जिला शिक्षा अधिकारी मनोज मित्तल, जिला विज्ञान विशेषज्ञ श्रीकृष्ण शर्मा, जिला गणित विशेषज्ञ धर्मेद्र अधाना सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑनलाइन माध्यम से चलेंगी कक्षाएं
जिला वैज्ञानिक विशेषज्ञ श्रीकृष्ण शर्मा ने बताया कि चयनित विद्यार्थियों को सरकार की ओर से यात्रा सुविधा, मुफ्त पाठ्यपुस्तकें, शैक्षणिक सहयोग और शुल्क में छूट दी जाएगी। जिले में मिशन बुनियाद के तहत पांच केंद्र चलाए जा रहे हैं। इन केंद्रों पर चयनित छात्र आईआईटी, नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी ऑनलाइन माध्यम से करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed