फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   सीनियर सिटीजन फोरम को मिला सभागार

सीनियर सिटीजन फोरम को मिला सभागार

Thu, 07 Mar 2019 06:10 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2019 06:10 PM IST
विज्ञापन
सीनियर सिटीजन फोरम को मिला सभागार
सीनियर सिटीजन फोरम को मिला सभागार
विज्ञापन

फरीदाबाद। सेक्टर-28 सीनियर सिटीजन फोरम की ओर से सामुदायिक भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। उन्होंने एक करोड़ रुपये की लागत से बने नया सामुदायिक भवन को फोरम के पदाधिकारियों को समर्पित किया।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सीनियर सिटीजन को अब अपने कार्यक्रमों के लिए इधर-उधर नहीं भटकना होगा। उनके लिए सामुदायिक भवन में सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई हैं। सीनियर सिटीजन फोरम के प्रधान डीके बख्शी ने बताया कि सेक्टर 28 में केवल एक सामुदायिक भवन था। आरडब्ल्यूए की ओर से इसी में सीनियर सिटीजन को एक कमरा दिया हुआ था। इसमें वह कैरम, कार्ड आदि खेलते थे। बड़े कार्यक्रमों के लिए उन्हें काफी परेशान होना पड़ता है। कई साल से वह सरकार से अलग सामुदायिक भवन की मान कर रहे थे। जिसे पिछले साल सरकार ने स्वीकार किया। अब नगर निगम की ओर से सामुदायिक भवन तैयार कर उन्हें सौंपा गया है। बुधवार को केंद्रीय राज्य मंत्री ने भवन का शिलान्यास किया। जहां वह अपने कार्यक्रम आसानी से कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि जल्द की इसमें बुजुर्गों के लिए एक लाइब्रेरी भी बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed