फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   संशोधित : नशे में धुत क्रेन चालक ने मोटरसाइकिल देवर-भाभी को टक्कर मारी, गर्भवति भाभी की मौत

संशोधित : नशे में धुत क्रेन चालक ने मोटरसाइकिल देवर-भाभी को टक्कर मारी, गर्भवति भाभी की मौत

Wed, 21 Nov 2018 11:19 PM IST
Updated Wed, 21 Nov 2018 11:19 PM IST
विज्ञापन
संशोधित : नशे में धुत क्रेन चालक ने मोटरसाइकिल देवर-भाभी को टक्कर मारी, गर्भवति भाभी की मौत
नशे में क्रेन चालक ने मोटरसाइकिल देवर-भाभी को टक्कर मारी, गर्भवती की मौत
विज्ञापन


फरीदाबाद। ग्रेटर फरीदाबाद में नशे में धुत हाइड्रा क्रेन चालक ने मोटरसाइकिल सवार देवर-भाभी को टक्कर मार दी। हादसे में गर्भवती महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि युवक को गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है। दुर्घटना के बाद चालक ने हाइड्रा सहित मौके से भागने का प्रयास किया। मगर लोगों ने उसे पकड़ लिया और जमकर मारपीट की। मौके पर पहुंची थाना बीपीटीपी पुलिस ने चालक को अपनी हिरासत में ले लिया। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
गांव पलवली निवासी रोहित ने पुलिस को बताया कि वह किसी काम से भूपानी गया था और वहां से दोपहर को लौटते समय सेक्टर-86 पेट्रोल पंप के पास पहुंचा तो देखा कि उसका छोटा भाई राहुल, अपनी भाभी कविता (बड़े भाई राजेंद्र की पत्नी) को मोटरसाइकिल पर लेकर आ रहा था। कविता एक स्कूल में शिक्षिका थी। राहुल उन्हें स्कूल से छुट्टी होने के बाद वापस घर लेकर आ रहा था। इस दौरान पेट्रोल पंप के पास एक हाइड्रा क्रेन चालक ने सामने से उनके भाई की मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। दुर्घटना में उसकी भाभी कविता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन

घटना के बाद हाइड्रा चालक वाहन सहित मौके से भागने लगा। इस पर लोगों ने उसे पकड़ लिया और उसकी जमकर ढुकाई की। रोहित के अनुसार चालक ने नशा कर रखा था। इस दौरान किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी। पूछताछ करने पर उसने पुलिस को अपना नाम राम विरेश बताया। आरोपी मूलरूप से एटा, उत्तर प्रदेश का रहने वाला है और यहां संत नगर में रहता है। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने कविता के शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed