फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   सीवर जाम से परेशान सेक्टर-सात वासियों ने बीके चौक पर लगाया जाम

सीवर जाम से परेशान सेक्टर-सात वासियों ने बीके चौक पर लगाया जाम

Thu, 23 Aug 2018 10:56 PM IST
Updated Thu, 23 Aug 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
सीवर जाम से परेशान सेक्टर-सात वासियों ने बीके चौक पर लगाया जाम
फोटो
विज्ञापन

घरों में घुस रहा सीवर का पानी, सड़क पर चलना मुश्किल
या
सीवर जाम से लोग हलकान; बीके चौक पर लगाया जाम, नारेबाजी
- सेक्टर-7 में रहने वाले 6 महीने से गंदगी में जीने को मजबूर
- घंटाभर जाम से यातायात व्यवस्था चरमराई, राहगीरों को दिक्कत

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सेक्टर-7ए व सी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में सीवरेज जाम की समस्या से परेशान लोगों ने बृहस्पतिवार को बीके चौक पर जाम लगा दिया और निगम प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। करीब एक घंटे तक जाम लगने से यातायात व्यवस्था चरमरा गई। पुलिस ने मार्ग परिवर्तित कर वाहनों को निकाला, इसके बावजूद जाम में फंसे लोग हलकान हो गए। पुलिस ने जाम लगा रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया, मगर वे नहीं माने। बाद में संबंधित क्षेत्र के कनिष्ठ अभियंता ने लोगों के साथ चलकर समस्या के समाधान की बात कही, तब लोग शांत हुए और जाम खोला।
सेक्टर-7ए हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी आरडब्ल्यूए के प्रधान गोल्डी बरेजा ने बताया कि पिछले करीब छह माह से सेक्टर-7 में सीवर जाम की समस्या चली आ रही है। आलम यह है कि सीवर का पानी लोगों के घरों में घुस गया है। सड़कों पर गंदा पानी होने के कारण निकलना मुश्किल है। इसके चलते लोगों का घर में रहना भी दूभर हो गया है। वे लोग इसकी शिकायत स्थानीय नेताओं और नगर निगम अधिकारियों को कई बार कर चुके हैं, मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई। बृहस्पतिवार को सेक्टरवासी अपनी समस्या लेकर निगमायुक्त मोहम्मद शाइन से मिलने आए थे। मगर वे वहां मौजूद नहीं थे। किसी भी अधिकारी से मुलाकात नहीं होने पर सेक्टर वासियों का सब्र जवाब दे गया और वे निगम मुख्यालय से ही नारेबाजी करते हुए बीके चौक पर आ गए।
विज्ञापन


पुलिस के समझाने पर भी नहीं माने लोग
गुस्साए लोगों ने बीके चौक पर जाम लगा दिया और सड़क पर बैठ गए। लोगों का कहना था कि जब तक निगम अधिकारी मौके पर उनकी समस्या सुनने नहीं आते वे यहां से नहीं हटेंगे। जाम की सूचना मिलने पर थाना कोतवाली प्रभारी भारत भूषण, थाना एसजीएम नगर प्रभारी राजेंद्र सिंह सहित यातायात पुलिस के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर जाम खोलने की बात कही, मगर वे नहीं माने और निगम अधिकारियों को मौके पर बुलाने की बात पर अड़े रहे। पुलिस ने निगम अधिकारियों से संपर्क किया तो मुख्यालय से बाहर बीके चौक तक कोई अधिकारी आने को तैयार नहीं हुआ। करीब पौने घंटे बाद सेक्टर-सात क्षेत्र के कनिष्ठ अभियंता मौके पर पहुंचे और उन्होंने तुरंत लोगों के साथ चलकर उनकी समस्या के समाधान की बात कही। इस लोग शांत हुए और जाम खोला।
विज्ञापन
विज्ञापन


फंसी रही स्कूल बसें
शहर के व्यस्ततम चौराहों में से एक बीके चौक पर सेक्टर-7 के लोगों ने 12 बजे जाम लगाया था। करीब एक घंटे तक जाम लगे रहने के कारण बीके से एक-दो चौक, बीके-नीलम रोड पर वाहनों की कतार लग गई। दोपहर को स्कूलों की छुट्टी होने के कारण कई स्कूलों की बसें जाम में फंस गई। सुबह बरसात के बाद धूप निकलने से उमस व गर्मी होने के कारण लोग जाम में हलकान हो गए। इस दौरान यातायात पुलिस ने वाहनों को दूसरी तरफ से निकालना शुरू कर दिया था। करीब एक बजे जाम खुला तो लोगों ने राहत की सांस ली।


लोगों का दर्द
हम पिछले छह माह से सीवर जाम की समस्या झेल रहे हैं। हर किसी को शिकायत कर ली, मगर कोई सुनने को ही तैयार नहीं है। ऐसे में मजबूरन हम लोगों को यह कदम उठाना पड़ा है।
- कौशल्या वर्मा, सेक्टर-सात निवासी

सीवर जाम के कारण गंदा पानी लोगों के घरों में घुस गया है। बदबू और मच्छरों के कारण घर में बैठना भी मुश्किल हो जाता है। हम लोग छह माह से यह परेशानी झेल रहे हैं। यदि निगम अधिकारी छह घंटे भी वहां गुजार लें तो पता चले।
- शिल्पा गुप्ता, सेक्टर-सात निवासी

नगर निगम सीवर लाइन डालने के बाद उनके कनेक्शन करना भूल गया। इसके चलते सीवर ओवरफ्लो हो रहा है। पहले तो गंदा पानी सड़कों पर बह रहा था। अब लोगों के घरों में भी घुस आया है। इससे काफी परेशानी हो रही है।

- नीलम शर्मा, सेक्टर-सात निवासी

नगर निगम ने सीवर लाइन डालने के बाद खोदे गड्ढों को भी खुला छोड़ रखा है। इससे कभी भी कोई हादसा हो सकता है। बरसात के बाद पूरे हाउसिंग बोर्ड में कीचड़ भी हो गया है। नगर निगम को इस तरफ भी ध्यान देना चाहिए।
हरशरण कौर, सेक्टर-सात निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed