{"_id":"5b508cbf4f1c1b47748b5cbc","slug":"21532005567-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो नंबर सी ब्लॉक को मिला नए ट्यूबबेल का उपहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो नंबर सी ब्लॉक को मिला नए ट्यूबबेल का उपहार
Updated Thu, 19 Jul 2018 06:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दो नंबर सी ब्लॉक को मिला नए ट्यूबवेल
फरीदाबाद। दो नंबर सी ब्लॉक पुलिस चौकी के सामने रहने वाले लोगों की पानी की किल्लत अब जल्द ही दूर हो जाएगी। बृहस्पतिवार को यहां नए ट्यूबवेल के कार्य का शुभारंभ कर दिया गया। मेयर सुमनबाला ने बताया कि उनके पास पिछले दिनों स्थानीय निवासियों ने पानी की किल्लत पर शिकायत दर्ज कराई थी। इसके चलते उन्होंने स्वयं ही मौके का निरीक्षण किया। अपने निरीक्षण में उन्होंने पाया कि वास्तव में क्षेत्र को तत्काल ही एक नए ट्यूबवेल की आवश्यकता है। इसी के चलते उन्होंने क्षेत्र में मौके पर ही एक नया ट्यूबवेल लगाए जाने की घोषणा कर दी। मेयर ने कहा कि शनिवार से यहां नए ट्यूबवेल की बोरिंग का काम शुरू कर दिया जाएगा। गली की सभी महिलाएं और पुरुषों ने मेयर का आभार जताते हुए फूलमालाओं से उनका स्वागत किया। इस अवसर पर हरीश भटीजा, वीणा भटीजा, डॉ. आरएन सिंह, स्वर लता सिंह, राधा डंग, सूरज भटीजा, कमलजीत कौर, सुरेंदर मेंहदीरत्ता और विनोद डंग आदि मौजूद रहे। ब्यूरो