फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   नगर निगम के 210 सफाईकर्मियों का ठेका रद्द

नगर निगम के 210 सफाईकर्मियों का ठेका रद्द

Wed, 18 Jul 2018 08:40 PM IST
Updated Wed, 18 Jul 2018 08:40 PM IST
विज्ञापन
नगर निगम के 210 सफाईकर्मियों का ठेका रद्द

विज्ञापन
नगर निगम के 210 सफाईकर्मियों का ठेका रद्द
तीन दिन से प्रदर्शन कर रहे सफाई कर्मचारी यूनियन के दबाव में चीफ इंजीनियर ने लिया फैसला
निकाल में तैनात कर्मचारियों की हड़ताल के दौरान तीन माह के लिए लगाया गया था ठेके पर
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। हड़ताल के दौरान तीन माह के लिए ठेके पर लगाए गए 210 सफाई कर्मचारियों की तैनाती नगर निगम सफाई कर्मचारी यूनियन के दबाव में निगम प्रशासन ने रद्द कर दी। कर्मचारियों को हटवाने के लिए तीन दिन से प्रदर्शन कर रही यूनियन के सदस्यों ने बुधवार को चीफ इंजीनियर डीआर भास्कर के कार्यालय के बाहर नारेबाजी भी की।
स्थानीय निकाय में तैनात कर्मचारियों की मांग को लेकर मई माह में नगर पालिका कर्मचारी संघ ने 16 दिन की हड़ताल की थी। हड़ताल के दौरान शहर की सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए निगम आयुक्त मो. शाईन ने 210 कर्मचारियों को तीन माह के लिए ठेके पर तैनात किया था। 24 मई को सरकार और संघ के बीच समझौता हुआ था। इसके तहत सरकार नगर निगम, पालिका और परिषद में ठेेके पर कर्मचारियों को नहीं रखेगा, जो ठेके चल रहे हैं उनको आगे नहीं बढ़ाया जाएगा। हड़ताल समाप्त होने के बाद से नगर निगम सफाई कर्मचारी संघ इन 210 कर्मचारियों को हटाए जाने की मांग कर रहा था।
विज्ञापन

यूनियन सोमवार से धरना-प्रदर्शन कर रहा था। बुधवार को यूनियन के पदाधिकारी नारेबाजी करते हुए चीफ इंजीनियर डीआर भास्कर के कार्यालय पहुंचे। कर्मचारियों का नेतृत्व कर रहे यूनियन प्रधान बलबीर सिंह बालगुहेर ने सरकारी समझौते का हवाला देते हुए कर्मचारियों की तैनाती रद्द करने की मांग की। चीफ इंजीनियर ने स्वास्थ्य अधिकारी को फोन कर इन सभी 210 कर्मचारियों को हटाने के आदेश जारी किए। बलबीर सिंह बालगुहेर ने आरोप लगाया कि कुछ कर्मचारी नेताओं ने वसूली कर 210 कर्मचारियों को ठेके पर लगवाया था। उनकी यूनियन राज्य चौकसी ब्यूरो को पत्र लिखकर पूरे प्रकरण की जांच कराने की मांग करेगी। उन्होंने यह भी ऐलान किया कि अभी कई अन्य मांगें पूरी नहीं हुई हैं इसलिए आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर नानकचंद खैरालिया, गुरचरण खांडिया, सोमपाल झिझोटिया, श्रीनंद ढकोलिया, प्रेमपाल, दानसिंह, रघुबीर चौटाला, राजबीर चिंडालिया, बल्लू प्रधान, नरेश भगवाना, माया, कमलेश, शकुंतला, ब्रजवती, ज्ञानोदेवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed