फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   21 cyber fraudsters arrested in a week.

Faridabad News: एक सप्ताह में 21 साइबर ठग गिरफ्तार

Mon, 22 Jun 2026 12:15 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
21 cyber fraudsters arrested in a week.
75 लाख रुपये से अधिक बरामद किए, 4.95 लाख रुपये खातों में फ्रीज कराए
विज्ञापन

13 से 19 जून के बीच साइबर थानों की टीमों ने की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। साइबर थानों की टीमों ने एक सप्ताह के दौरान कार्रवाई करते हुए 21 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान 75 लाख रुपये से अधिक की राशि बरामद की गई, जबकि साइबर ठगी से जुड़ी शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए 4.95 लाख रुपये खातों में फ्रीज कराए गए।

पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में 13 से 19 जून के बीच साइबर थाना एनआईटी, साइबर थाना सेंट्रल और साइबर थाना बल्लभगढ़ की टीमों ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि छह अलग-अलग प्राथमिकी में कार्रवाई करते हुए 21 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें साइबर थाना एनआईटी का एक, साइबर थाना सेंट्रल के चार और साइबर थाना बल्लभगढ़ का एक मामला शामिल है।
विज्ञापन


कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 75,07,078 रुपये बरामद किए। वहीं 278 शिकायतों का निस्तारण करते हुए 4,95,926 रुपये संबंधित खातों में फ्रीज कराए गए। गिरफ्तार आरोपियों में अभिषेक शर्मा, अमित कुमार, अमन गुप्ता, अभदेश सिंह, सचिन कुमार, वीरेंद्र सिंह, कमल भड़ाना, गुरविंदर सिंह, हेमंत मित्तल, रूपेश कुमार, अंकित, विवेक कुमार, आलोक रायजादा, बलराम राठौर, प्रशांत शर्मा, विक्रम सिंह, हर्ष जायसवाल, प्रदीप कुमार, राहुल कुमार और विरशांत शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


फरीदाबाद पुलिस ने लोगों से साइबर ठगी के प्रति सतर्क रहने की अपील की है। पुलिस का कहना है कि किसी भी साइबर ठगी की स्थिति में तुरंत 1930 हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराएं तथा ऑनलाइन शिकायत के लिए साइबर क्राइम पोर्टल का उपयोग करें। साथ ही किसी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी या ओटीपी किसी के साथ साझा न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed