फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   208 Cases Registered and 270 Accused Arrested in Five Months

Faridabad News: पांच माह में 208 मुकदमे व 270 आरोपी गिरफ्तार

Tue, 02 Jun 2026 12:23 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
208 Cases Registered and 270 Accused Arrested in Five Months
नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। वर्ष 2026 के पहले पांच महीनों में पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार पर कार्रवाई करते हुए 208 मामले दर्ज किए हैं तथा 270 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में 213 नशा तस्कर, 57 सहयोगी और एक विदेशी नागरिक भी शामिल है।

पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने जनवरी से मई 2026 के दौरान बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित नशीले पदार्थ बरामद किए हैं। बरामदगी में करीब 190 किलोग्राम गांजा, 183 ग्राम स्मैक, 1.076 किलोग्राम चरस, 271 ग्राम सुल्फा, 2.219 किलोग्राम अफीम, 171 प्रतिबंधित इंजेक्शन, 2953 प्रतिबंधित गोलियां और 1.73 ग्राम एमडीएमए शामिल है। पुलिस के अनुसार बरामद नशीले पदार्थों की बाजार कीमत लाखों रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि कार्रवाई केवल तस्करों की गिरफ्तारी तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे सप्लाई नेटवर्क को ध्वस्त करने पर फोकस किया जा रहा है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर उनके सप्लायर, सहयोगी, आर्थिक स्रोत और वितरण तंत्र की जानकारी जुटाई जा रही है। इसी आधार पर अन्य संदिग्धों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता ने कहा कि जिले में किसी भी प्रकार के अवैध नशा कारोबार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने और समाज को नशामुक्त बनाने के लिए पुलिस का अभियान आगे भी जारी रहेगा। फरीदाबाद पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि कहीं नशा तस्करी, मादक पदार्थों की बिक्री या सेवन संबंधी गतिविधि की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed