फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   20.23 lakh rupees fraud in the name of getting a flat, FIR lodged

Faridabad News: फ्लैट दिलाने के नाम पर 20.23 लाख रुपये की ठगी, एफआईआर दर्ज

Mon, 14 Apr 2025 12:37 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 14 Apr 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
20.23 lakh rupees fraud in the name of getting a flat, FIR lodged
प्रॉपर्टी डीलर और उसके साथियों ने दिए फर्जी दस्तावेज, लोन के लिए बैंक में जमा करने पर हुआ खुलासा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सेक्टर-75 की सोसाइटी में दिल्ली निवासी व्यक्ति को फ्लैट दिलाने का झांसा देकर 20.23 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित का कहना है कि प्रॉपर्टी डीलर व उसके साथियों ने फ्लैट दिखाया, रुपये लेकर बिल्डर बायर एग्रीमेंट व अन्य दस्तावेज दिए। ये दस्तावेज बैंक में लोन के लिए जमा कराए तो पता चला कि ये तो फर्जी हैं। आरोपियों ने जो चेक दिए वो बाउंस हो गए और अब रुपये मांगने पर गाली देते हैं।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आर्थिक अपराध शाखा सेंट्रल की प्राथमिक जांच के बाद अब बीपीटीपी थाने में बीएनएस की धारा 316(2), 318(4), 338, 3(5) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। मामले में टीम जांच कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस को ये शिकायत दिल्ली मंडावली रेलवे कॉलोनी निवासी अमित कुमार श्रीवास्तव ने दी है। ये नोएडा सेक्टर-18 में एलआईसी में नौकरी करते हैं। अमित का कहना है कि जून 2024 में फ्लैट देखने फरीदाबाद आए। यहां सेक्टर-75 विपुल प्लाजा में इनकी मुलाकात प्रॉपर्टी डीलर अर्जुन और उनके पार्टनर राजीव मित्तल व शुभम राघव से हुई। सेक्टर-75 के अनुश्री अपार्टमेंट्स में फ्लैट नंबर पी-1बी नौंवी मंजिल पर दिखाया तो 46 लाख 50 हजार रुपये में सौदा तय हुआ। जुलाई 2024 से आरोपियों ने 20.23 लाख रुपये ले लिए और सितंबर 2024 में अर्जुन ने बिल्डर बायर एग्रीमेंट दिया। इसके साथ ही अलॉटमेंट लैटर व पेमेंट की रसीद भी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायतकर्ता का कहना है कि बिल्डर बायर एग्रीमेंट, पेमेंट रसीद व अलॉटमेंट लैटर उन्होंने एनआईटी स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा में जमा कराकर लोन के लिए आवेदन किया। लेकिन बैंक की ओर से आवेदन रद्द कर दिया गया। इसके लिए कारण बताया गया कि ये दस्तावेज फर्जी हैं। शिकायतकर्ता ने आरोपियों से विरोध जताया तो दिसंबर 2024 में उन्हें पेमेंट वापसी के 5 चेक दिए। 2 चेक दिसंबर में लगाए तो वे बाउंस हो गए। फिर से रुपये वापस मांगे तो आरोपी गाली देने लगे और रुपये नहीं देंगे कहा। परेशान होकर शिकायत पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed